ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

मायके से ससुराल कपड़ा धोने नहीं आई हूं, पत्नी के ऐसा कहते ही आगबबूला हो गया पति, कर दिया बड़ा कांड

DESK: पति ने पत्नी को जब अपना कपड़ा धोने के लिए दिया तो वो गुस्सा गई। कहने लगी कि कपड़ा धोने के लिए मायके से ससुराल तुम्हारे यहां नहीं आई हूं। कपड़ा धोने को लेकर दोनों क

मायके से ससुराल कपड़ा धोने नहीं आई हूं, पत्नी के ऐसा कहते ही आगबबूला हो गया पति, कर दिया बड़ा कांड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पति ने पत्नी को जब अपना कपड़ा धोने के लिए दिया तो वो गुस्सा गई।  कहने लगी कि कपड़ा धोने के लिए मायके से ससुराल तुम्हारे यहां नहीं आई हूं। कपड़ा धोने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी कमरे में चली गयी। 


उधर पत्नी की बात पति को ऐसा चुभा कि वो आगबबूला हो गया और गुस्से में आकर उसने बड़ा कदम उठा लिया। घर में टेबल पर सामने रखे कैंची को उसने पत्नी के गले में घोंप दिया और हत्या कर दी। घटना छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित खरोरा थाना इलाका के केसला शांति नगर की है। जहां मामूली विवाद में एक पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। 


बताया जाता है कि आए दिन दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होता रहता था लेकिन इस बार कपड़ा धोने को लेकर विवाद ऐसा हुआ कि एक को जान गंवानी पड़ गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया। आरोपी पति ने अपना गुनाह भी स्वीकार लिया है। पुलिस को उसने बताया कि उसने ही पत्नी की हत्या की है। 


आरोपी महिला के पति की पहचान याज्ञबल के रूप में हुई है। जो खरोरा थाना इलाका के केसला शांति नगर का रहने वाला है। पहली पत्नी की मौत 2019 में हुई थी। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने 2020 में दूसरी शादी तीजन बाई से की थी। तीजन बाई घर में सिलाई कढ़ाई का काम करती थी जबकि पति याज्ञबल कुक है। पत्नी की हत्या के जुर्म में उसे जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।