ब्रेकिंग
पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारापटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारा

बिहार के सरकारी स्कूल में टीचर की पिटाई, मैट्रिक का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से गुस्साएं छात्रों ने महिला शिक्षिका को भी नहीं बख्शा

BHAGALPUR: मैट्रिक का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से गुस्साएं बिहार के सरकारी स्कूल के छात्रों ने जमकर बवाल काटा। स्कूल के शिक्षकों की छात्रों ने पिटाई कर दी। पिटाई के बाद सभी शिक्षकों

बिहार के सरकारी स्कूल में टीचर की पिटाई, मैट्रिक का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से गुस्साएं छात्रों ने महिला शिक्षिका को भी नहीं बख्शा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: मैट्रिक का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से गुस्साएं बिहार के सरकारी स्कूल के छात्रों ने जमकर बवाल काटा। स्कूल के शिक्षकों की छात्रों ने पिटाई कर दी। पिटाई के बाद सभी शिक्षकों को एक कमरे में बंद कर दिया। छात्र इतने आक्रोशित थे कि महिला शिक्षिका को नहीं छोड़ा। उनकी भी छात्रों ने पिटाई कर दी। 


स्कूल में हंगामा कर रहे छात्रों का कहना था कि स्कूल के प्रधानाचार्य 15 दिन से नहीं आ रहे हैं। स्कूल के करीब 300 बच्चों को अभी तक  मैट्रिक का एडमिट कार्ड नहीं मिला है। पिछले साल भी 150 छात्रों का एडमिट कार्ड नहीं आया था। छात्रों को यह लग रहा है कि इस साल उन्हें भी एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा। इसी बात से गुस्साएं छात्र-छात्राओं ने आज स्कूल में जमकर हंगामा मचाया और शिक्षकों की पिटाई कर दी। बच्चों के आक्रोश को देखते हुए प्रभारी प्राचार्य किसी तरह वहां से निकल गये।


शिक्षकों का कहना था कि उनका काम बच्चों को पढ़ाना है वे सिर्फ पढ़ाई से मतलब रखते हैं। एडमिट कार्ड स्कूल में यदि नहीं आया तो इसमें हमारी क्या गलती है लेकिन बच्चे यह बात सुनने को तैयार नहीं हैं। मामला भागलपुर के गोराडीह स्थित गांधी इंटर स्कूल का है जहां आज छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा मचाया। 


मैट्रिक का एडमिट कार्ड अभी तक नहीं मिलने से गुस्साएं छात्र-छात्राओं ने शिक्षक की पिटाई कर दी और उन्हें स्कूल के एक कमरे में बंद कर दिया। शिक्षकों ने इसकी सूचना प्राचार्य को दी है। वही प्रभारी प्राचार्य मौका पाकर किसी तरह वहां से निकले और अपनी जान बचायी। शिक्षकों ने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी है। अब देखना यह होगा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इस पूरे मामले पर क्या एक्शन लेती है। 


टैग्स