ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री का अपहरण, खगड़िया-बखरी रोड पर लावारिस मिली बाइक

KHAGARIA: मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री अशोक सहनी का अपहरण कर लिया गया है। खगड़िया-बखरी पथ के कोठिया ढाला के पास बीते शाम उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली। अपहरण की सूचना के

मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री का अपहरण, खगड़िया-बखरी रोड पर लावारिस मिली बाइक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री अशोक सहनी का अपहरण कर लिया गया है। खगड़िया-बखरी पथ के कोठिया ढाला के पास बीते शाम उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली। अपहरण की सूचना के बाद एसपी अमितेश कुमार के आदेश पर सभी थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर जांच की जा रही है। वहीं सदर एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में छापेमारी भी की जा रही है। इस बात की जानकारी जब परिवारवालों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।


अशोक सहनी के परिजनों ने बताया कि जब अशोक सहनी मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री बनें तब से प्रतिद्वंद्वी को खटक रहे थे। अशोक सहनी का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ है।  मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि जब से जानकारी मिली है तब से लगातार जगह-जगह अशोक सहनी को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अशोक सहनी के साथ चल रहे चालक बबलू सहनी के द्वारा बताए गए बातों को आधार मानकर उस दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है।