ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

मशहूर गीतकार देव कोहली का निधन, 'मैंने प्यार किया' समेत सैकड़ों फिल्मों के लिए लिखे थे गाने

DESK: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार देव कोहली का शनिवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। देव कोहली 81 साल के थे। पिछले तीन महीने से वे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पत

मशहूर गीतकार देव कोहली का निधन, 'मैंने प्यार किया' समेत सैकड़ों फिल्मों के लिए लिखे थे गाने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार देव कोहली का शनिवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। देव कोहली 81 साल के थे। पिछले तीन महीने से वे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।


गीतकार देव कोहली के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। अंतिम दर्शनों के लिए देव कोहली के पार्थिव शरीर को उनके मुंबई के लोखंडवाला स्थित घर पर दोपहर 2 बजे से रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवरा श्मशान गृह में किया जाएगा। देव कोहली के निधन के बाद उनके परिजनों में दुख का माहौल है। तमाम नाते रिश्तेदारों का उनके घर पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।


गीतकार देव कोहली ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लिए कबूतर जा जा, आजा शाम होने आई, आते-जाते हंसते गाते, कहे तोसे सजना जैसे सुपरहिट गीत लिखे थे। इसके अलावा 'लाल पत्थर', 'हम आपके हैं कौन', 'बाजीगर', 'जुड़वा 2', 'मुसाफिर', 'इश्क', 'शूट आउट ऐट लोखंडवाला', 'टैक्सी नंबर 911' जैसी 100 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए सैंकड़ों सुपरहिट गाने इंडस्ट्री को दिए थे। देव कोहली ने अपने करियर में तमाम बड़े संगीतकारों के साथ काम‌ किया था।