Lalan Singh : 'घरे में बंद कर दिहो ...', केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को अनंत सिंह के वोट अपील में यह बातें बोलना पड़ा महंगा, पटना DM ने दर्ज किया FIR; जानिए क्या है पूरा मामला Patna accident : पटना में बाकरगंज नाले पर बना मकान धंसा, चार लोग फंसे; राहत-बचाव कार्य जारी Success Story: कौन हैं IAS आशीष कुमार? जिन्होंने अनंत सिंह के गिरफ्तारी से ठीक पहले संभाली थी मोकामा की कमान Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने पर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने पर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025 : पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिर दिन अमित शाह के बड़े वादे,कहा - डिफेंस कॉरिडोर, नई रेललाइन और रामायण सर्किट से बदलेगा बिहार का भविष्य DSP ने 100 करोड़ नहीं बल्कि 200-300 करोड़ कमाया, खुलासे ने हिला दिया सिस्टम..हो गया सस्पेंड Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Success Story: “एक दिन तू अफसर बनेगी…”, 5 साल की उम्र में माता-पिता को खोया, फिर भी नहीं मानी हार; कड़ी मेहनत से बनीं IPS अधिकारी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 08 Jun 2024 07:43:05 AM IST
                    
                    
                    - फ़ोटो
DESK : इस वक्त की एक बड़ी खबर हैदरबाद से आ रही है। यहां एक दुखद घटनाक्रम में रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव का आज सुबह निधन हो गया। श्री रामोजी राव ने शनिवार की सुबह अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा, जहां परिवार, मित्र और प्रशंसक दिग्गज उद्यमी को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे।
जानकारी के अनुसार, रामोजी ग्रुप के फाउंडर श्री रामोजी राव का निधन शनिवार की सुबह 4:50 बजे के आसपास हुआ है। बताया जा रहा है कि रामोजी राव की तबियत खराब होने पर उन्हें 5 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह वायरल बुखार, पीठ दर्द और फेफड़ों की समस्याओं से पीड़ित थे। परिणामस्वरूप, रामोजी राव का इलाज यशोदा अस्पताल में किया गया। बाद में उन्हें छुट्टी भी दे दी गई थी।
मालूम हो कि,रामोजी राव ईनाडु ग्रुप समुह के संस्थापक और रामोजी फिल्म सिटी के मालिक थे। उन्होंने 60 से अधिक फिल्मों का निर्माण भी किया है। वह दशकों से राजनीति में शामिल रहे हैं। रामोजी फिल्म सिटी में सभी भाषाओं की फिल्मों की शूटिंग होती रही है। इनका असली नाम चेरूकुरी रामोजी राव था। 16 नवंबर, 1936 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे रामोजी राव ने बिजनेस और फिल्मों की दुनिया में खूब नाम कमाया। उन्होंने रामोजी ग्रुप की नींव रखी, जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, ईटीवी नेटवर्क, डॉल्फिन हॉटल्स, मार्गदर्शी चिटफंड और ईनाडू तेलुगु अखबार भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि नेटवर्थ ज्ञान' के मुताबिक रामोजी राव की संपत्ति 4.7 अरब डॉलर से भी ज्यादा है। जिसे अगर रुपयों में बदलें तो यह रकम 41,706 करोड़ रुपये बनती है। रामोजी राव का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। जिसका नाम ऊषाकिरण मूवीज है। इसके बैनर तले उन्होंने कई सुपरहिट तेलुगू फिल्में दीं हैं। उन्हें वर्ष 2016 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।