1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 01, 2019, 1:30:44 PM
- फ़ोटो
PATNA: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शहीद हुए जवान रोशन कुमार का पार्थिव शरीर गुरुवार को पटना पहुंचा. पटना एयरपोर्ट पर शव के पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया. शहीद के शव की अगुवानी करने पटना एयरपोर्ट पर तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे. हवाई अड्डे पर मौजूद पटना के डीएम, एसएसपी और तमाम आलाधिकारी ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल मालाएं चढ़ायीं. इस दौरान शहीद के शव को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया. पटना एयरपोर्ट के बाद उनकी लाश को नालंदा ले जाया जाएगा. बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की तरफ से बिछाए गए आईडी ब्लास्ट में नालंदा के रहने वाले रोशन कुमार शहीद हो गए थे. रोशन कुमार नालंदा जिले के फतेहपुर के रहने वाले थे. पटना से राजन की रिपोर्ट