ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डरकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर

मंत्री अफाक़ आलम की तबीयत बिगड़ी, मेदांता हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे सीएम नीतीश

PATNA: बिहार के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री व कस्बा से कांग्रेस विधायक अफाक आलम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एयर लिफ्ट कर पटना भेजा गया है जहां मेदांता अस्पताल में उनका इलाज

मंत्री अफाक़ आलम की तबीयत बिगड़ी, मेदांता हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे सीएम नीतीश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री व कस्बा से कांग्रेस विधायक अफाक आलम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एयर लिफ्ट कर पटना भेजा गया है जहां मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस बात की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।


पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो० अफाक आलम से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉक्टरों से उनकी हालत की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


विश्वसनीय सूत्रों से आ रही खबर के मुताबिक अफाक आलम को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पटना के मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की देख-रेख में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री अशोक चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।


इससे कुछ दिन पहले डॉक्टरों की टीम अफाक आलम से मिलने कस्बा स्थित उनके आवास पहुंची थी। उस वक्त उनकी हालत ठीक थी। वे स्वस्थ नजर आ रहे थे। लेकिन रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से पटना भेजा गया।

मंत्री अफाक़ आलम की तबीयत बिगड़ी, मेदांता हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे सीएम नीतीश


मंत्री अफाक़ आलम की तबीयत बिगड़ी, मेदांता हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे सीएम नीतीश

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता