ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

'मानसिक संतुलन खो चुके हैं नीतीश... ', BJP के प्रदेश अध्यक्ष बोले- देश के विकास को रोकने के लिए पटना में हुई हैं बैठक

RANCHI: लोकसभा का चुनाव होने में करीब 11 माह का समय है. लेकिन अभी से ही पार्टियां अपने-अपने एजेंडे को धरातल पर उतारने में जुट चुकी हैं. एक तरफ पटना में विपक्ष का आज महाजुटान हुआ तो

 'मानसिक संतुलन खो चुके हैं नीतीश... ', BJP के प्रदेश अध्यक्ष बोले- देश के विकास को रोकने के लिए पटना में हुई हैं बैठक
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

RANCHI: लोकसभा का चुनाव होने में करीब 11 माह का समय है. लेकिन अभी से ही पार्टियां अपने-अपने एजेंडे को धरातल पर उतारने में जुट चुकी हैं. एक तरफ पटना में विपक्ष का आज महाजुटान हुआ तो दूसरी तरफ भाजपा जनता का विश्वास जीतने के लिए अपने बूते अभियान को सफल बनाने में जुट गई है. इस दरमियान BJP के तमाम बड़े नेताओं का झारखंड आने का सिलसिला जारी है. जहां पटना में विपक्ष के महाजुटान पर रांची में BJP के नेताओं ने जमकर निशाना साधा है.

बता दे पटना में विपक्ष के महाजुटान के बैठक पर रांची में BJP के नेताओं ने जमकर निशाना साधा है. जहां आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आदमकद प्रतिमा के अनावरण के बाद BJP के राष्ट्रीय अपाध्यक्ष रघुवर दास और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश विपक्ष को अपने हाथों लिया. 


प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार के CM नीतीश कुमार 23 जून की जगह 25 जून को सम्मेलन करते. जब देश में लोकतंत्र की हत्या हुई थी और आपातकाल लगा था. उस वक्त बिहार की जनता ने जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में उसका विरोध किया था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. जिसके बाद कहा जा सकता है परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित राजनीतिक दल एक जगह जमा होकर देश के विकास में रोक लगाने का काम कर रहे हैं. इसको देश की जनता अच्छी तरह समझ रही है.


वही राष्ट्रीय अपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि अभी के समय में नामदार नेताओं को कामदार नेता का काम पच नहीं रहा है. उन्हें पच नहीं रहा है कि एक गरीब का बेटा देश का PM कैसे बन गया. रघुवर दास ने कहा कि देश की जनता मोदी जी को चाहती है. 2024 में भाजपा के नेतृत्व में NDA 400 से ज्यादा सीटों जीत दर्ज करेगी. झारखंड में लोकसभा की सभी 14 सीटों पर हमारी जीत होगी. पूरी दुनिया में मोदी जी का डंका बज रहा है, जिससे दुनिया में भारत का मान बढ़ा है. 

टैग्स