ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

मांझी के सहारे BJP और नीतीश का खेल बिगाड़ेंगे चिराग? एक और मंत्री पद की मांग का फिर किया समर्थन, बोले- उनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए

PATNA: बिहार में एनडीए की नई सरकार में चार विधायकों के बल पर सहयोगी बनी जीतन राम मांझी की पार्टी एक और मंत्री पद की मांग कर सरकार पर दबाव बना रही है। कहा जा रहा है कि महागठबंधन की

मांझी के सहारे BJP और नीतीश का खेल बिगाड़ेंगे चिराग? एक और मंत्री पद की मांग का फिर किया समर्थन, बोले- उनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में एनडीए की नई सरकार में चार विधायकों के बल पर सहयोगी बनी जीतन राम मांझी की पार्टी एक और मंत्री पद की मांग कर सरकार पर दबाव बना रही है। कहा जा रहा है कि महागठबंधन की तरफ से सीएम बनाने का ऑफर मिलने के बाद मांझी का मन डोल रहा है और वे किसी भी वक्त खेला कर सकते हैं। मांझी का मांग का लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने एक बारी फिर समर्थन किया है। सियासी गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि चिराग आखिर मांझी को भड़काने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?


दरअसल, नई सरकार में जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को मंत्री बनाया गया है। महज चार विधायकों के बल पर मांझी एनडीए की सरकार पर एक और मंत्री पद के लिए दबाव बना रहे हैं। अब मांझी की इस मांग को समर्थन करते हुए एनडीए में शामिल चिराग पासवान मांझी के समर्थन में उतर गए हैं और उनकी मांग को जायज बता रहे हैं। 


चिराग पासवान ने कहा कि जीतन राम मांझी ने गठबंधन के भीतर यह मांग रखी थी या नहीं रखी थी। शपथ लेने के पहले इस विषय पर कोई स्पष्ट बात हुई थी या नहीं हुई थी लेकिन हम इतना जरूर मानते हैं कि भले ही उनके विधायकों की संख्या कम हो पर आज की तारीख में जो राजनीतिक हालात हैं उस हालात में उनके विधायकों की संख्या का महत्व तो है ही। अगर मांझी एक और मंत्री पद की मांग कर रहे हैं तो उस मांग को जरूर सुना जाना चाहिए। उसपर चर्चा जरूर होनी चाहिए और किसी तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए। 


मांझी को कांग्रेस और महागठबंधन की तरफ से ऑफर मिलने के सवाल पर चिराग ने कहा कि जीतन राम मांझी को बिहार के पूर्व सीएम रहे ही हैं। ऐसे में अगर उन्हें कोई ऑफर दे रहा है तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। कहा जा रहा है कि चिराग मांझी के सहारे नीतीश कुमार से अपनी पुरानी अदावत को साधने की फिराक में हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या चिराग एनडीए में रहते हुए मांझी के सहारे नीतीश और बीजेपी का खेल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं?



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता