ब्रेकिंग न्यूज़

Mokama murder case : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने लिया सूरजभान का नाम; अब बाहुबली नेता ने दिया जवाब,कहा - उच्च स्तरीय जांच में हो जाएगा दूध का ढूध पानी का पानी Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में प्रत्याशियों के लिए कड़ी सुरक्षा, हर समय साथ रहेंगे पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर Bihar Election 2025: किसानों के लिए NDA ने खोला खजाना, अब 2 हजार के बदले मिलेंगे इतने रुपए Dularchand Yadav Murder : मोकामा में चुनावी झड़प के बीच दुलारचंद यादव की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए खुद शव लेकर निकली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी; पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका Bihar Crime News: जेल परिसर में फांसी के फंदे से लटका मिला बंदी का शव, जांच में जुटी पुलिस Dularchand Yadav Murder : दुलारचंद यादव हत्या मामले में अनंत सिंह नामजद, NDA नेताओं ने राजनीति में हिंसा की निंदा की NDA Manifesto : KG से PG तक मुफ्त शिक्षा; बिहार में एनडीए का चुनावी संकल्प पत्र जारी; नौकरी, हाइवे, मेट्रो समेत इन चीजों पर रहा खास फोकस Dularchand Yadav Murder : दुलारचंद हत्याकांड मामले में सामने आया सीनियर पुलिस ऑफिसर का बयान; जानिए अनंत सिंह को लेकर पटना SSP ने क्या कहा Success Story: 12वीं में फेल होने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, UPSC परीक्षा पास कर बन गए IPS अधिकरी; जानिए सफलता की कहानी Bihar NDA Manifesto : बिहार चुनाव 2025: एनडीए का घोषणापत्र जारी, सस्ता भोजन, रोजगार और विकास पर जोर; पढ़िए क्या है अहम बातें

मणिपुर में जल्द नजर आएगा मोदी सरकार का मेगा प्लान, शाह से मिलने के बाद बीरेन सिंह का बड़ा दावा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 04 Feb 2024 07:09:49 AM IST

मणिपुर में जल्द नजर आएगा मोदी सरकार का मेगा प्लान, शाह से मिलने के बाद बीरेन सिंह का बड़ा दावा

- फ़ोटो

DELHI : मणिपुर में पिछले कई महीनों से लगातार हिंसा जारी है। राज्य से लगातार हत्या और हिंसा की खबरें आती रहती हैं। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद अब इसको लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की। इसके बाद सिंह ने कहा, केंद्र हिंसाग्रस्त मणिपुर को लेकर बड़ा फैसला लेने वाला है। 


सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि उन्होंने अमित शाह के साथ राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। हालांकि उन्होंने स्पष्ट तौर पर नहीं बताया कि केंद्र का मणिपुर को लेकर क्या प्लान है और क्या बड़ा कदम उठाया जाने वाला है। लेकिन शाह से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बीरेन सिंह ने कहा, हमने राज्य के महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की। सरकार ने हमें मणिपुरकी जनता के हित में बड़ा फैसला लेने का आश्वासन दिया है। 


बताया जा रहा है कि, बीरेन सिंह ने सेंट्रल सेक्रेटेरियट में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए रणनीति पर अधिकारियों के साथ बातचीत की गई। यहां  बीते साल 3 मई के बाद से ही मणिपुर में मैतेई और कुकी आदिवासी समुदायों के बीच हिंसा हो रही है। इस हिंसा में अब दूसरे समुदाय भी शामिल हो गए हैं। बीते 9 महीने में कम से कम 210 लोगों की जान चली गई और 50 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ गया। 


बीते कुछ महीनों से दोनों ही समुदाय के उग्रवादी संगठन सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं। बीते साल मई-जून में उग्रवादियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों से बड़ी संख्या में हथियार लूट लिए थे जो कि अब भी उनके पास हैं। ऐसे में राज्य में फिरौती और डकैती जैसे मामले भी बढ़े हैं।मणिपुर सरकार के एकवरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह नहीं पता है कि आखिर कौन सा बड़ा फैसला लिया जाने वाला है। रविवार को मुख्यमंत्री मणिपुर लौटने वाले हैं।