ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर: आदिवासी युवक के शरीर पर पेशाब करते BJP नेता का वीडियो वायरल, अब आरोपी पर लगेगा NSA

DESK: मध्य प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करते बीजेपी नेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस गुंडे का नाम प

मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर: आदिवासी युवक के शरीर पर पेशाब करते BJP नेता का वीडियो वायरल, अब आरोपी पर लगेगा NSA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: मध्य प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करते बीजेपी नेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस गुंडे का नाम प्रवेश शुक्ला बताया जा रहा है। जो बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि बताया जा रहा है। बीजेपी नेता कि यह हैरान कर देने वाले वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


बीजेपी नेता ने ऐसा क्यों किया यह अब तक पता नहीं चल सका है। वीडियो में पेशाब करने वाला गुंडे ने शराब पी रखी है। शराब के नशे में वो धुत है और इस दौरान उसके हाथ में सिगरेट भी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस के अधिकारियों को दिये हैं।


 जब शिवराज सिंह चौहान को यह जानकारी मिली की आदिवासी युवक के शरीर पर एक शख्स ने पेशाब किया है। तब उन्होंने ट्विटर पर यह लिखा कि 'मामले की जानकारी ‘मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है। मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए।’


बताया जाता है कि विधायक केदारनाथ शुक्ला पर भी पहले मीडिया के साथ बदसलुकी का आरोप लगा था। केदारनाथ शुक्ला पर थाने में पत्रकारों के कपड़े उतारने का मामला सामने आया था। अब अब उनके प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला पर गंभीर आरोप लगा है। अब उनके प्रतिनिधि की गंदी करतूत सामने आया है। इस दौरान वो सिगरेट पीते दिख रहा है वहां सड़क किनारे एक आदिवासी बैठा हुआ है जिसे देखते ही वो वहां गया और उस पर पेशाब करने लगा। ऐसा करने से पहले बीजेपी नेता ने एक बार फिर नहीं सोचा। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं।