ब्रेकिंग
कौन सा दारू बिहार में नहीं मिल रहा? शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा..सत्ता में बैठे लोग चला रहे रैकेट नाग देवता को समर्पित हैं देश के ये 5 खास मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ती है भक्तों की भीड़; जानिए क्या है मान्यताकरोड़पति रहते पत्नी और चारों बच्चों को फूटी कोड़ी नहीं दी, मौत के बाद लावारिस की तरह हुआ दाह संस्कार 104 फीट ऊंचा केसरिया स्तूप आज भी रहस्य, 28 साल बाद भी नहीं खुला राज; जमीन के नीचे छिपा है हजारों साल पुराना इतिहासबॉस की DP लगाकर अकाउंटेंट से ठगे 30 लाख रुपये, व्हाट्सऐप पर मैसेज कर दिया था पेमेंट का झांसाकौन सा दारू बिहार में नहीं मिल रहा? शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा..सत्ता में बैठे लोग चला रहे रैकेट नाग देवता को समर्पित हैं देश के ये 5 खास मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ती है भक्तों की भीड़; जानिए क्या है मान्यताकरोड़पति रहते पत्नी और चारों बच्चों को फूटी कोड़ी नहीं दी, मौत के बाद लावारिस की तरह हुआ दाह संस्कार 104 फीट ऊंचा केसरिया स्तूप आज भी रहस्य, 28 साल बाद भी नहीं खुला राज; जमीन के नीचे छिपा है हजारों साल पुराना इतिहासबॉस की DP लगाकर अकाउंटेंट से ठगे 30 लाख रुपये, व्हाट्सऐप पर मैसेज कर दिया था पेमेंट का झांसा

विश्वामित्र सेना की पहल का असर, भगवान वामन मंदिर के विकास पर बिहार सरकार ने लिया अहम फैसला

Bihar News: विश्वामित्र सेना की मांग के बाद बिहार सरकार ने बक्सर स्थित भगवान वामन मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने का फैसला लिया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे मे बीते 30 जून 2026 को बिहार, विशेषकर बक्सर की सनातन विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं धार्मिक स्थलों के समुचित विकास की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। भगवान वामन मंदिर सहित बक्सर की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया था।


बिहार सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में बक्सर स्थित केंद्रीय कारा परिसर में अवस्थित भगवान वामन मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं के लिए सुगम प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सरकार ने मंदिर परिसर हेतु भूमि को पृथक रूप से चिन्हित कर सुरक्षित रखने, चहारदीवारी एवं सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने तथा मंदिर के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की।


इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा, यह केवल विश्वामित्र सेना की नहीं, बल्कि समस्त सनातन समाज की आस्था और संकल्प की विजय है। भगवान वामन मंदिर बक्सर की आध्यात्मिक पहचान और सनातन विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। बिहार सरकार द्वारा मंदिर के विकास, संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए लिया गया निर्णय स्वागतयोग्य एवं ऐतिहासिक है। 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा बिहार सरकार का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने सनातन समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया। विश्वामित्र सेना ने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान वामन मंदिर के विकास से बक्सर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी तथा यह स्थल देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और शोधकर्ताओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता