Bihar News: वेतन न मिलने पर कर्मी ने मैनेजर की बाइक चुराई, पुलिस ने किया गिरफ्तार Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बिहार विधानसभा चुनाव का कर सकते हैं बहिष्कार; इसी महीने ले सकते हैं फैसला Tejashwi Yadav: “मेयर और उनके देवर के दो-दो ईपिक नंबर, गुजरात के BJP नेता भी बिहार के वोटर बने”, चुनाव आयोग पर तेजस्वी का हमला INDvsPAK: "हमारे जवान घर वापस नहीं आते और हम क्रिकेट खेलने जाते हैं", एशिया कप पर बड़ी बात बोल गए हरभजन सिंह; मीडिया को भी लपेटा Bihar News: CBI की विशेष अदालत में सृजन घोटाले का ट्रायल शुरू, पूर्व DM वीरेन्द्र यादव पर आरोप तय Bihar News: अब बिहार सरकार नहीं बनाएगी नेशनल हाईवे, निर्माण और मरम्मत का जिम्मा NHAI के हवाले Bihar News: बिहार-झारखंड के इन शहरों के बीच फिर होगा स्पेशल ट्रेन का परिचालन, यात्रियों के लिए बड़ी राहत Bihar News: पटना में युवक की आत्महत्या से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस Bihar News: बिहार के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, बाढ़ का संकट और भी गहराया.. सहरसा में रुई के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 30 Apr 2023 08:51:47 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 100वां एपिसोड है। इस मौके को ऐतिहासिक बनाने की बीजेपी ने जोरदार तैयारी की है। पीएम का यह कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे 100वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। मन की बात के सौवें एपिसोड से पहले एकवीडियो जारी किया गया है। जिसमें दिखाया गया है कि मन की बात कार्यक्रम को रिकॉर्ड करने के दौरान किस तरह की तैयारी की जाती है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मन की बात के 100वां एपिसोड को लेकर कई गुना बड़ी तैयारी की गई है। आज ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर पीएम मोदी का 100वां मन की बात कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। इसकी शुरआत 3 अक्टूबर 2014 को किया गया था। तब से ये रेडियो कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होता है। इसी के तहत आज इसका 100वां एपिसोड है।
बताया जा रहा है कि, BJP के सभी लोकसभा सांसदों से कहा गया है कि वो अपने अपने संसदीय क्षेत्र में एक चुने हुए जगह पर लोगों के साथ इस प्रसारण को सुनें। इस रेडियो प्रसारण को एक साथ ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के सुनने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी सांसद करीब 1000 लोगों के साथ इस विशेष प्रसारण को सुनेंगे। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने देशभर में 2150 जगहों पर इस प्रसारण को सुनवाने का इंतज़ाम किया है। इसके ज़रिए 4-5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
आपको बताते चलें कि, अब तक किए गए प्रसारण में सेल्फी विद डॉटर, घरेलू खिलौनों को प्रोत्साहन और कोविड के समय की गई प्रधानमंत्री की अपील बेहद सफल साबित हुई। वहीं, पीएम मोदी ने जब से मन की बात कार्यक्रम शुरू किया है तब से देश में रेडियों के श्रोताओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मन की बात के 100वें एपिसोड को यादगार बनाने के लिए बीजेपी औऱ सरकार ने रूपरेखा तैयार की है। पार्टी की तरफ़ से अपने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसे सफल बनाने का ज़िम्मा सौंपा गया है।