ब्रेकिंग
सेल्फी लेने का ऐसा जुनून कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही मौके पर मौतबांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बीजेपी से कहा- सम्राट चौधरी को हटाकर काबिल व्यक्ति को सीएम बनाएंबांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले बीजेपी के मंत्री, कहा..हम लोग हारेंगे तो हुरेंगे और जीतेंगे तो ठूरेंगे वाला नहीं हैं 'Spider-Man: Brand New Day' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड में इतिहास रचते हुए बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मबांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारसेल्फी लेने का ऐसा जुनून कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही मौके पर मौतबांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बीजेपी से कहा- सम्राट चौधरी को हटाकर काबिल व्यक्ति को सीएम बनाएंबांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले बीजेपी के मंत्री, कहा..हम लोग हारेंगे तो हुरेंगे और जीतेंगे तो ठूरेंगे वाला नहीं हैं 'Spider-Man: Brand New Day' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड में इतिहास रचते हुए बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मबांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तार

Bihar News: दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में शख्स की मौत, पुलिस हिरासत में करीब एक दर्जन लोग

NAWADA: नवादा में दो समुदाय के बीच में हुए हिंसक झड़प(violent clash) में एक व्यक्ति की मौत (death) हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख़्मी हुए है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटन

Bihar News: दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में शख्स की मौत, पुलिस हिरासत में करीब एक दर्जन लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में दो समुदाय के बीच में हुए हिंसक झड़प(violent clash) में एक व्यक्ति की मौत (death) हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख़्मी हुए है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना उग्रवाद प्रभावित कौवाकोल थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ गांव में की है। 


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात दो पक्षों के बीच में हिंसक झड़क हुई और उसी हिंसक झड़प में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय अनवर मियां के पुत्र 70 वर्षीय मोहम्मद सज्जाद के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में वहां पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 


वहीं इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे का कारण पंचायत सरकार भवन बनाने को लेकर हुए विवाद से उत्पन्न हुई है। जहां दो व्यक्ति पहले आपस में भिड़े और देखते-देखते दो पक्ष के बीच में हिंसक झड़प हो गई। वहीं मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 


तनाव को देखते हुए एसपी ने भारी संख्या में वहां पुलिस बल की तैनाती कर दी है। फिलहाल स्थिति को सामान्य बनाने में नवादा पुलिस पूरे इलाके में कैंप कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और वैज्ञानिक अनुसंधान में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता