ब्रेकिंग
Bihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखें

बिहार : मामूली विवाद में हैवान बना भाई, तेल छिड़ककर भाई को जिंदा जलाया, तड़प-तड़पकर मौत

BEGUSARAI : बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां मामूली विवाद में एक भाई ने अपने ही भाई को जिंदा जलाकर मार डाला. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया. मामले की जा

बिहार : मामूली विवाद में हैवान बना भाई, तेल छिड़ककर भाई को जिंदा जलाया, तड़प-तड़पकर मौत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां मामूली विवाद में एक भाई ने अपने ही भाई को जिंदा जलाकर मार डाला. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 


रिश्ते को तार-तार कर देने वाली यह घटना साहेबपुर कमाल थाना इलाके की बताई जा रही है. मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत साहेबपुर कमाल वार्ड संख्या 9 निवासी शंकर यादव का लगभग 36 वर्षीय पुत्र अनिल यादव उर्फ चुनचुन यादव के रूप में की गई है. मृतक के साला और चाचा ने बताया कि वह पड़ोस से भोज खाकर लौट रहा था. उसी दौरान अपने घर के आंगन में पहुंचते ही उसके भाई ने तेल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया. 


स्थानीय लोग जब तक उसकी मदद कर पाते तब तक उसने तड़प-तड़पकर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी में जुट गई है.  वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता