ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

मामूली विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति और बेटे को भी पीटा

BANKA: बिहार के बांका जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद में एक महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव

मामूली विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति और बेटे को भी पीटा
First Bihar
2 मिनट

BANKA: बिहार के बांका जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद में एक महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव की है, जहां शुक्रवार देर शाम इस घटना को अंजाम दिया गया। मृतका की पहचान तुलसीवरण गांव के रहने वाले गणेश यादव की 40 साल की पत्नी अलखी देवी के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर मृतका के पति के बयान पर कटोरिया थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें गांव के ही अमीन यादव, रोहित यादव, पप्पू यादव, डब्लू यादव, भवेश यादव, मुकेश यादव सहित 12 लोगों का नाम है। 


मृतका के पति ने बताया कि उनके खेत में मकई की बुआई की गई थी। यहां लोग इसी खेत से ट्रैक्टर पार कर रहे रहे। जब पत्नी ने विरोध किया तो अपराधी महिला की पिटाई पर उतर आए। जब उसके बचाव में पति उपेंद्र यादव और बेटा अमर उतरे तो उन्हें भी पीटा गया। फिलहाल तीनो को रेफरल अस्पताल कटोरिया में भर्ती कराया गया, जहां महिला की मौत हो गई। 


घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कटोरिया थाने की पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष नीरज तिवारी, अवर निरीक्षक महेश झा, सहायक अवर निरीक्षक जनार्दन सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें अमीन यादव और रोहित यादव शामिल है। थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि घटना देर शाम की होने की वजह से आज यानी शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

टैग्स