ब्रेकिंग
पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

ममता के साथ खड़े होंगे तेजस्वी, बोले.. जो BJP को हराएगा उसका साथ देंगे

PATNA : पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने बड़ा ऐलान किया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव में हम उसी का साथ देंगे जो बीजेपी को हराएगा. नेता प्रति

ममता के साथ खड़े होंगे तेजस्वी, बोले.. जो BJP को हराएगा उसका साथ देंगे
Anamika
2 मिनट

PATNA : पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने बड़ा ऐलान किया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव में हम उसी का साथ देंगे जो बीजेपी को हराएगा. नेता प्रतिपक्ष ने अपने इस बयान से स्पष्ट तौर पर संकेत दे दिया है कि आरजेडी पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के साथ खड़ी रहेगी. तेजस्वी यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है लेकिन अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव करेंगे, बात तय है.

तेजस्वी यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल को लेकर जिस तरह की सियासत हो रही है वह पूरा देश देख रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद जब आरजेडी के पक्ष में परिणाम नहीं आए तो ममता बनर्जी ने तेजस्वी यादव को फोन किया था. तेजस्वी यादव ने उन्हें बिहार चुनाव को लेकर सारी स्थिति से वाकिफ कराया था. लालू यादव और ममता बनर्जी के बीच पुराने रिश्ते रहे हैं. साल 2015 में बिहार में महागठबंधन की जीत हुई थी तो वह ममता बनर्जी नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में आई थी. उस वक्त लालू प्रसाद यादव, नीतीश और ममता एक साथ खड़े थे, लेकिन अब नीतीश कुमार बीजेपी के साथ हैं और लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल नीतीश से अलग.

जनता दल यूनाइटेड पहले ही इस बात का ऐलान कर चुका है कि पश्चिम बंगाल चुनाव में वह 75 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. आरजेडी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर कोई फैसला नहीं किया है. लेकिन यह बात तय है कि अगर पार्टी तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करती है तो तेजस्वी यादव वहां बिहारियों के प्रभाव वाले कई इलाकों में चुनाव प्रचार कर सकते हैं.

टैग्स