ब्रेकिंग
Bihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलान

BIHAR NEWS : कोहरे की वजह से बड़ा सड़क हादसा, पिकअप वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर; एक की मौत

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इ

BIHAR NEWS : कोहरे की वजह से बड़ा सड़क हादसा, पिकअप वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर; एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में आज सुबह कोहरे के कारण हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। 


यह घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर निर्माणाधीन फोर लेन पर मधुबनी के पास हुई। तड़के एक ट्रक और एक पिकअप वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार खलासी की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कोहरा हादसे की मुख्य वजह हो सकता है।