ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आया नया मोड़, SDPO-थानेदार समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ मुकदमा'बेटी को खो दिया, अब नातिन को बचा लीजिए', SP कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार, न्याय की लगाई गुहार दाखिल-खारिज के नाम पर घूस मांग रहा था राजस्व कर्मचारी, विजिलेंस ने दबोचाPMCH के निरीक्षण में सामने आईं गड़बड़ियां, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कहा..कार्रवाई करेंगे सम्राट चौधरी पर भी 302 का मुकदमा था, क्या लालू जी एनकाउंटर करवा दिये?, भरत तिवारी मामले पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आया नया मोड़, SDPO-थानेदार समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ मुकदमा'बेटी को खो दिया, अब नातिन को बचा लीजिए', SP कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार, न्याय की लगाई गुहार दाखिल-खारिज के नाम पर घूस मांग रहा था राजस्व कर्मचारी, विजिलेंस ने दबोचाPMCH के निरीक्षण में सामने आईं गड़बड़ियां, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कहा..कार्रवाई करेंगे सम्राट चौधरी पर भी 302 का मुकदमा था, क्या लालू जी एनकाउंटर करवा दिये?, भरत तिवारी मामले पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान

मैट्रिक की फॉर्म भराई में अवैध उगाही, छात्रों और अभिभावकों का भड़का गुस्सा

SUPAUL : मैट्रिक फॉर्म भराई में छात्रों से अवैध उगाही करने का मामला सामने आया है. दरअसल, छात्रों से सरकारी निर्देश से ज्यादा पैसा लिया जा रहा है. ताजा मामला सुपौल सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च

मैट्रिक की फॉर्म भराई में अवैध उगाही, छात्रों और अभिभावकों का भड़का गुस्सा
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : मैट्रिक फॉर्म भराई में छात्रों से अवैध उगाही करने का मामला सामने आया है. दरअसल, छात्रों से सरकारी निर्देश से ज्यादा पैसा लिया जा रहा है.  ताजा मामला सुपौल सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेरो का है, जहां के दर्जनों छात्र छात्राओं और अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया है. 


उपस्थित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का आरोप था कि सरकारी निर्देश के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी, बीसी के छात्र छात्राओं का सरकारी रेट 730 रुपये है जबकि सामान्य कोटी के छात्र-छात्राओं के लिए 830 रुपये तय किये गए हैं, लेकिन विद्यालय प्रशासन द्वारा अवैध व मनमाना तरीके से 13 सौ से 14 सौ रुपए तक वसूला जा रहा है. यहां तक की किसी भी छात्र-छात्राओं को फीस की कोई रसीद तक नहीं दी जा रही है, जिससे छात्र और अभिभावक काफी नाराज हैं.


उन्होंने शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. जब इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने मामले की अपने स्तर से जांच करवाने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर जितनी राशि ले रहे उसका रसीद नही दे रहे हैं तो गलत है, जो भी उचित कार्यवाई होगी जांच के बाद की जाएगी.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Priya Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता