ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

जून के अंत तक महिलाओं के निष्क्रिय जनधन खातों में आएगा पैसा, डिप्टी CM सुशील मोदी ने दिया भरोसा

PATNA : कोरोना महामारी के बीच महिलाओं के जनधन खातों में सरकार की तरफ से राहत की राशि दी जा रही है. केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली यह राशि निष्क्रिय हो चुके जनधन खातों में भ

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के बीच महिलाओं के जनधन खातों में सरकार की तरफ से राहत की राशि दी जा रही है. केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली यह राशि निष्क्रिय हो चुके जनधन खातों में भी जून के अंत तक पहुंच जाएगा. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि 30 जून तक सभी महिलाओं के निष्क्रिय जनधन खातों में भी सरकार की तरफ से दी जाने वाली राहत की राशि पहुंच जाएगी. 

सुशील मोदी ने कहा है कि मार्च अप्रैल और मई महीने में हर जनधन खाते में रुपए की दर से राहत भेजी गई है. जिसकी निकासी की जा सके कि बिहार की दो करोड़ 33 लाख महिलाओं के जनधन खाते में पहली किस्त के तौर पर एक 1165 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है.


मोदी ने कहा कि शिकायतों के बाद बैंक की शाखाओं व ग्राहक सेवा केन्द्रों को केन्द्र सरकार व आरबीआई ने निष्क्रिय व बिना केवाईसी वाले खातों से भी 30 जून तक राशि की निकासी की छूट देने का निर्देश दिया है. बिहार की करीब 60 प्रतिशत जनधन खाताधारक  महिलाओं ने पहली किस्त की राशि की निकासी कर ली है. शेष 40 प्रतिशत महिलाओं से भी अपील है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी अपने खातों राशि निकाल सकती हैं.

उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक के 91.80 लाख खातों में राशि भेजी गयी जिनमें से सर्वाधिक 70.32 लाख महिलाएं, बैंक ऑफ बड़ौदा के 21.18 लाख खातों में से 10.61 लाख व सेंट्रल बैंक के 19.57 लाख खातों में से 10.14 लाख महिलाओं ने 20 अप्रैल तक राशि की निकासी कर ली हैं. बता दें कि जनधन खाता शून्य बैलेंस पर खोला गया है तथा सभी खाताधारकों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, रुपे कार्ड और बिना किसी बंधक के 10 हजार रुपये तक कर्ज लेने की सुविधा भी दी गयी है. 


टैग्स