1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 28, 2023, 7:15:22 PM
- फ़ोटो
RANCHI: पुलिस से बचने के लिए चेन स्नैचर ने सोने की चेन ही निगल लिया जो अब उसके छाती में जा फंसा हुआ है। रांची रिम्स के डॉक्टरों ने सीने के अंदर फंसे सोने की चेन को निकालने की भरपूर कोशिश की। इंडोस्कोपी के माध्यम से चेन को निकालने की कोशिश की गयी लेकिन इसे निकाल पाने में डॉक्टरों को सफलता नहीं मिली। जिसके बाद चेन स्नैचर डॉक्टर के सामने रोता नजर आया। उसने डॉक्टर से अपील किया कि सर मुझे बचा लीजिए।
अपनी इस करतूत पर आज चेन स्नैचर आंसू बहा रहा है। उसकी जान अटकी पड़ी है। चेन स्नैचर सीने की दर्ज से परेशान है और डॉक्टरों से बार-बार जान बचाने की अपील कर रहा है। फिलहाल उसे रिम्स में भर्ती किया गया है। अब सर्जरी करके ही चेन को सीने से बाहर निकाला जाएगा। दरअसल पूरा मामला चेन स्नैचिंग से जुड़ा है। चेन स्नैचिंग करने वाले शख्स का नाम सलमान है। सलमान और उसके साथी जफर ने जगन्नाथपुर थाना इलाके में एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी और मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था। तभी महिला के शोऱ मचाए जाने के बाद वहां पुलिस के पांच जवान आ पहुंचे। जवानों ने अपराधियों का पीछा किया।
जिसके बाद सलमान और जफर दोनों को पकड़ा गया। पुलिस से बचने के लिए सलमान ने छिने गये सोने की चेन को निगल लिया। ऐसा करते पुलिस कर्मियों ने देख लिया। जिसके बाद सलमान का एक्सरे कराया गया। जब एक्सरे रिपोर्ट सामने आई तब उसे देख हर कोई हैरान रह गया। सोने की चेन छाती में अटकी हुई है। जिसके कारण सीने में दर्द के कारण सलमान परेशान हैं। हाथ जोड़कर वह डॉक्टरों से अपील कर रहा है कि सर मुझे बचा लीजिए। नहीं तो दर्द से मर जाएंगे। फिलहाल उसे रिम्स में भर्ती किया गया है। अब आखिरी विकल्प ही नजर आ रहा है वो है सर्जरी। जिसके जरीये सीने में फंसे चेन को बाहर निकाला जाएगा।