ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

दुल्हन बनकर शराब की तस्करी: 5 लाख की खेप के साथ दो नवविवाहित जोड़े गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में दूल्हा-दुल्हन बनकर शराब तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। उत्पाद विभाग ने 5 लाख रुपये की विदेशी शराब के साथ हरियाणा के दो नवविवाहित जोड़ों को गिरफ्तार किया है।

बिहार न्यूज
बिहार में शराब तस्करी का नया तरीका
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में पिछले 10 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन शराब तस्कर इस शराबबंदी कानून की सरेआम मजाक उड़ा रहे हैं। शराब तस्करी के लिए आए दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है, मानो इनके अंदर पुलिस का डर समाप्त हो गया है। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आई है जहां उत्पाद विभाग की टीम ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो नई नवेली दुल्हन की आड़ में शराब की तस्करी करते पकड़े गये।


बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर कानून को चुनौती दे रहे हैं। मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो नई नवेली दुल्हनों की आड़ में हरियाणा से विदेशी शराब की खेप बिहार पहुंचा रहा था। कार्रवाई के दौरान दो नवविवाहित जोड़ों को गिरफ्तार कर करीब 5 लाख रुपये की शराब बरामद की गई। 


शराब की खेप पर पुलिस की नजर ना जाए इसलिए नई नवेली दुल्हन की गाड़ी में तस्करी की जा रही थी। हरियाणा से शराब की बड़ी खेप मुजफ्फरपुर लाई जा रही थी। दो नवविवाहित जोड़ियों को पकड़ा गया है। इनकी गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गयी है।


गिरफ्तार नवविवाहित 2 जोड़ों की पहचान कर ली गयी है। ये सभी हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान सोनू-अजीत एवं राखी-दीपक के रुप में हुई है। जिनकी लग्जरी कार से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की गयी है। विदेशी शराब को लेकर हरियाणा से ये लोग मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। पुलिस को इन पर शक ना हो इसलिए इन लोगों ने यह तरकीब अपनाई थी। 


बताया जाता है कि लंबे समय से इस तरह के गिरोह की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इस बार उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसके बाद मुजफ्फरपुर के रेवा पुल के पास घेराबंदी कर दुल्हन की गाड़ी को रुकवाया गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तब उसमें रखे हरियाणा निर्मित विदेशी शराब की कई बोतले बरामद की गयी। 


बरामद शराब की बोतलों की कीमत 5 लाख रुपये आंकी जा रही है। दो महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की गयी। मुजफ्फरपुर में किस कारोबारी तक शराब को पहुंचाना था, इस संबंध में पूछताछ की गयी। दूल्हा-दुल्हन गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान करने में पुलिस लगी हुई है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। पूछताछ के बाद चारों को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।