ब्रेकिंग
दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी और भी मिलेंगे✦Bihar MLC News : 2 निर्दलीय MLC की सदस्यता पर संकट! सभापति को पेन ड्राइव में सौंपे सबूत, अब होगी कार्रवाई?✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड✦ Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी और भी मिलेंगे✦Bihar MLC News : 2 निर्दलीय MLC की सदस्यता पर संकट! सभापति को पेन ड्राइव में सौंपे सबूत, अब होगी कार्रवाई?✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड✦ Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत

Bihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी कैबिनेट के तीन वरिष्ठ मंत्रियों—विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और नीतीश मिश्रा—को विधानसभा और विधान परिषद में अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों एवं ध्यानाकर्षण सूचनाओं का जवाब देने के लिए अधिकृत किया है।

Bihar News, Samrat Choudhary, Nitish Mishra, Vijay Kumar Choudhary, Bijendra Prasad Yadav, Bihar Cabinet, Bihar Assembly, CM Departments, Bihar Politics, Legislative Session
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी कैबिनेट के तीन मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है. सीएम ने तीन वरिष्ठ मंत्रियों को विधानमंडल में अपने विभाग के संबंधित सवालों के जवाब देने के लिए अधिकृत किया है. इनमें भाजपा से केवल एक नीतीश मिश्रा शामिल हैं. वहीं जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम बने विजय चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव को यह जिम्मेदारी दी गई है. 

मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव अंजनी कुमार ने संसदीय कार्य विभाग के अपर सचिव को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने विधान मंडल के आगामी सत्रों के लिए अपने प्रभार के विभाग से संबंधित प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचना एवं अन्य विधायी कार्यों के लिए तीन मंत्रियों को प्राधिकृत किया है.

सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं सिविल विमानन विभाग के सवालों का जवाब वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव देंगे. जबकि गृह विभाग के सवालों का जवाब देने का जिम्मा जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी के पास होगा. वहीं निगरानी विभाग एवं निर्वाचन विभाग के सवाल, ध्यानाकर्षण सूचनाओं का जवाब नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा देंगे.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा कोटे से नगर विकास विभाग का जिम्मा संभाल रहे नीतीश मिश्रा को यह बड़ी जिम्मेदारी दी है. ये नीतीश कुमार की पहली कैबिनेट (2005-10) में बिजेन्द्र प्रसाद यादव के साथ मंत्री रह चुके हैं. इसके बाद भी कई विभागों का जिम्मा संभाल चुके हैं या संभाल रहे हैं. उद्योग मंत्री रहते नीतीश मिश्रा ने कम अवधि में बेहतर कार्य किए. अब मुख्यमंत्री ने नगर विकास जैसा महत्वपूर्ण विभाग, जिसके तहत बिहार में सेटेलाइट टाउनशिप बसाने की योजना पर काम शुरू है, जिम्मेदारी दी है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता