ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar food safety : मोकामा शादी रिसेप्शन में सड़े हुए पनीर-रसगुल्ला से 500 लोग बीमार, खाद्य विभाग ने जारी की जांच रिपोर्ट Bihar News: बारात से लौट रही कारों की आपस में भीषण टक्कर, एक की मौत; कई गंभीर रूप से घायल Bank Escort Service Bihar : अब बैंक से 50 हजार से अधिक राशि निकालने पर पुलिस देगी घर तक सुरक्षा, शुरू हुई नई पहल Bihar News: बिहार से दिल्ली के बीच आज से विशेष ट्रेनों का परिचालन, इन जिलों के लोगों को बड़ी राहत Bihar teacher attendance fraud : पुरानी फोटो से अटेंडेंस बनाने वाले शिक्षक हो जाएं सतर्क, शिक्षा विभाग ने DEO को लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया Bihar ADR report: अनंत सिंह से मनीष कश्यप तक, कई दिग्गजों पर गंभीर केस, ADR ने उठाए सवाल; दलों ने नहीं बताया टिकट देने का कारण Vande Bharat Sleeper Train : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर में शुरू, दिल्ली–पटना के बीच तेज रफ्तार नाइट जर्नी का मिलेगा नया अनुभव बिहार में ठंड का सितम शुरू: पछुआ हवा ने बढ़ाई शीतलहर की आशंका, तापमान में जबरदस्त गिरावट Bihar Crime News: 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी अरेस्ट, बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान

महिला कर्मचारी के साथ इंजीनियर ने की रेप की कोशिश, ऑफिस में ही हाथ पकड़कर की जबरदस्ती

1st Bihar Published by: Updated Tue, 18 Feb 2020 01:55:20 PM IST

महिला कर्मचारी के साथ इंजीनियर ने की रेप की कोशिश, ऑफिस में ही हाथ पकड़कर की जबरदस्ती

- फ़ोटो

BANKA : महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बिजली ऑफिस में एक महिला कर्मचारी के साथ जूनियर इंजीनियर ने रेप की कोशिश की है. पीड़ित महिला कर्मी ने पुलिस में घटना की शिकायत की है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना बांका जिले की है. जहां शहर की नेहरू कॉलोनी स्थित बिजली पीएसएस ऑफिस में  एक महिला कर्मी के साथ बांका बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर ने रेप की कोशिश की है. जूनियर इंजीनियर राजेश रविदास के महिला कर्मी के साथ रेप की कोशिश करने का आरोप लगा है. इसको लेकर पीड़ित महिला कर्मी ने एसपी अरविंद कुमार गुप्ता से मिलकर मामले की जानकारी देते हए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का गुहार लगायी है. 


एसपी ने पीड़ित महिला कर्मी के मामले को गंभीरता में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए महिला थाना भेज दिया. पडित महिला कर्मचारी ने बताया कि जब वह ऑफिस में अकेली थी. इस दौरान जूनियर इंजीनियर राजेश रविदास ने रेप करने की कोशिश की. उसने अकेला पाकर हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा. इसी बीच, हल्ला करते हुए ऑफिस से बाहर निकली और अन्य कार्यालय कर्मियों को मामले की जानकारी दी. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के द्वारा बांका जेई के विरुद्ध छेड़खानी के प्रयास का आवेदन मिला है. जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.