ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

महिला को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने वाला आशिक मिजाज सिपाही गिरफ्तार, SSP ने सस्पेंड भी किया

DESK : एक सिपाही द्वारा महिला को वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजना और कमेंट करना महंगा पड़ गया. महिला की शिकायत पर एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके न सिर्फ गिरफ्तार करने का आदेश दिय

महिला को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने वाला आशिक मिजाज सिपाही गिरफ्तार, SSP ने सस्पेंड भी किया
First Bihar
3 मिनट

DESK : एक सिपाही द्वारा महिला को वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजना और कमेंट करना महंगा पड़ गया. महिला की शिकायत पर एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके न सिर्फ गिरफ्तार करने का आदेश दिया बल्कि उसे सस्पेंड भी कर दिया. अब उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 


मामला उत्तर प्रदेश के उतरांव थानाक्षेत्र का है. एक महिला ने थाने में पैरोकार के रूप में तैनात सिपाही सीताराम पांडेय के खिलाफ शिकायत की थी कि उसके वाट्सएप नंबर पर पांडेय अक्सर अश्लील मैसेज करते हैं और अश्लील वीडियो भेजते हैं. पीड़िता ने बताया कि सिपाही से उसने एक मुकदमे के सिलसिले में एक बार फोन पर बात की थी. इसके बाद सिपाही के पास उसका नंबर आ गया और सेव कर लिया. 


पहले तो सिपाही ने गुड मार्निंग और गुड ईवनिंग से शुरुआत की. लेकिन कुछ दिन बाद सिपाही ने थोड़ा और पर्सनल कमेंट भेजना शुरू किया. महिला ने पहले तो इस तरह के मैसेज का विरोध किया पर जब वो नहीं माना और उल्टे उसने महिला को जेल में डालने की धमकी भी दे डाली. कुछ दिन बाद सामान्य मैसेज अश्लीलता में बदल गए. जब महिला के पास अश्लील वीडियो आने शुरू हुए तो उसने सिपाही की शिकायत उतरांव थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी हंडिया और एसएसपी प्रयागराज और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कर दी. शिकायत में उसने सारी बात लिख दी. मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी एक्शन में आये. 


एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि उस सिपाही के खिलाफ गंभीर आरोप थे. आरोप झूठ भी हो सकते थे इसलिए इसकी विभागीय जांच कराई गई जिसमें आरोप सही पाए जाने पर उसे पहले निलंबित किया गया और फिर उसकी गिरफ्तारी भी हो गई है. उतरांव थाने में सिपाही के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है. महिला और सिपाही का मोबाइल भी सुबूत के तौर पर जमा करा लिया गया है. 

टैग्स