ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

महिला दिवस पर मर्यादा हुई तार-तार, होली के जश्न में लगे अर्धनग्न बार-बालाओं के ठुमके

CHAPRA : आठ मार्च यानि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को आज महिलाओं के मान का दिवस है, सम्मान का दिवस हैं और स्वाभिमान का दिवस है। पर ऐसे ही मौके पर सारी मर्यादाएं बीच बाजार तार-तार होती

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

CHAPRA : आठ मार्च यानि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को आज महिलाओं के मान का दिवस है, सम्मान का दिवस हैं और स्वाभिमान का दिवस है। पर ऐसे ही मौके पर सारी मर्यादाएं बीच बाजार तार-तार होती दिखी। पुलिस डीजे पर प्रतिबंध लगाकर सोती रही यहां अश्लील ठुमके लगते रहे।


जिले के भगवान बाजार थानाक्षेत्र के जन्नत पैलेस में पुलिस प्रशासन के ठीक नाक के नीचे बार बालाओं के अश्लील ठुमके लगते रहे। इन्हें देखने के लिए वहां भारी भीड़ भी उमड़ पड़ी लेकिन पुलिस को भनक तक न लगी। होली का मौके पर व्यवसायियों के संगठन ने ये आयोजन किया था बावजूद इसके कि पुलिस ने होली के हुड़दंग से निपटने के लिए डीजे पर रोक लगा रखा है।


बीच बाजार हुए अश्लील डांस की चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है। वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अर्धनग्न बार बालाओं के ठुमके लग रहे हैं। बैकग्राउंड में अश्लील संगीत बज रहा है। मंच के सामने मौजूद लोग भी मस्ती में ठुमके लगा रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद ये सवाल खड़ा होने लगा है कि आखिर इतने बड़े आयोजन को पुलिस को भनक तक क्यों नहीं लगी। पुलिस सवालों के घेरे में आ गयी है।  क्या पुलिस ने जानबूझ कर ये सब होने दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस को जवाब देना होगा। 

टैग्स