ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

शिवसेना का दावा : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री हमारा होगा, बहुमत का दिया संकेत

MUMBAI : भारत में सरकार गठन को लेकर जिद पर अड़ी शिवसेना और बीजेपी के बीच अब तक बातचीत नहीं बन पाई है। इस बीच शिवसेना ने यह दावा कर दिया है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उसी का

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUMBAI : भारत में सरकार गठन को लेकर जिद पर अड़ी शिवसेना और बीजेपी के बीच अब तक बातचीत नहीं बन पाई है। इस बीच शिवसेना ने यह दावा कर दिया है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उसी का होगा। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि वह लिखकर देने को तैयार हैं कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि किसी को अहंकार नहीं पालना चाहिए, क्योंकि अहंकार वक्त के सागर में सिकंदर को भी डुबो गया था। संजय राउत के इस बयान को बीजेपी पर सीधा हमला माना जा रहा है। 

शिवसेना ने इस बात के स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह अकेले अपने दम पर बहुमत जुटा सकती है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में बीजेपी की तरफ से शिवसेना को शामिल किए जाने की ऑफर पर संजय राउत ने कहा है कि हम कोई ट्रेडर नहीं है। राउत ने कहा है कि शिवसेना महाराष्ट्र में अपने दम पर दो तिहाई बहुमत जुटा सकती है।



टैग्स