ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

MUMBAI : भारत में नए सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। महाराष्ट्र विधान भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 5

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUMBAI : भारत में नए सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। महाराष्ट्र विधान भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 5 नवंबर तक समारोह के लिए विधान भवन पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। 

मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल आगामी 9 नवंबर तक है लेकिन महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। एक साथ चुनाव लड़ने के बावजूद बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के बीच सरकार गठन को लेकर जिच जारी है। सरकार गठन को लेकर दोनों दलों का अपना अपना फॉर्मूला है लेकिन शिवसेना ने शनिवार को यह जरूर कहा है कि वह गठबंधन धर्म का पालन करेगी। 

प्रशासनिक स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां बिना किसी कन्फ्यूजन के जारी हैं। माना जा रहा है कि 9 नवंबर से पहले हर हाल में सरकार गठन की कोई न कोई रास्ता निकल जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना एकमात्र दूसरा विकल्प है।