ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

महाराष्ट्र में सरकार गठन की कवायद तेज, एनसीपी ने शिवसेना को ढाई साल के लिए सीएम पद का दिया ऑफर

MUMBAI : महाराष्ट्र में सरकार गठन की कवायद जारी है। सरकार गठन से जुड़ी इस वक्त की जो ताजा खबर मुंबई से आ रही है उसके मुताबिक शिवसेना को एनसीपी ने ढाई साल के लिए सीएम पद का ऑफर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUMBAI : महाराष्ट्र में सरकार गठन की कवायद जारी है। सरकार गठन से जुड़ी इस वक्त की जो ताजा खबर मुंबई से आ रही है उसके मुताबिक शिवसेना को एनसीपी ने ढाई साल के लिए सीएम पद का ऑफर दिया है, लेकिन इसके लिए उसे एनडीए गठबंधन से बाहर आना होगा। शिवसेना नेता संजय राउत ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की है। शरद पवार से हुई मुलाकात के बाद संजय राउत उद्धव ठाकरे के साथ बैठकर रणनीति बना रहे हैं। 


शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात में संजय रावत शरद पवार की तरफ से सुझाए गए फार्मूले की जानकारी दे रहे हैं। आपको बता दें कि शिवसेना के सामने एनसीपी ने जो ऑफर रखा है उसके मुताबिक शिवसेना को एनडीए गठबंधन से पूरी तरह बाहर आना होगा। केंद्र में शामिल शिवसेना के मंत्री को इस्तीफा भी देना पड़ेगा तभी महाराष्ट्र में एनसीपी शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने की तरह आगे बढ़ेगी। 


उधर बीजेपी अभी भी शिवसेना के आगे नहीं झुकी है। महाराष्ट्र एनडीए में शामिल एक अन्य घटक दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता रामदास अठावले ने कहा है कि अंजाम चाहे जो भी हो लेकिन मुख्यमंत्री शिवसेना का नहीं होना चाहिए।