ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

'महंगाई-अपराध और बेरोजगारी में बिहार सबसे आगे...', तेजस्वी ने CM नीतीश से पूछे कड़े सवाल

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। अब राजद नेता तेजस्वी यादव ने आंकड़ा जारी कर दावा किया है कि देश

'महंगाई-अपराध और बेरोजगारी में बिहार सबसे आगे...', तेजस्वी ने CM नीतीश से पूछे कड़े सवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। अब राजद नेता तेजस्वी यादव ने आंकड़ा जारी कर दावा किया है कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई, बेरोजगारी और अपराध बिहार में है। जबकि नीति आयोग के सत्तत विकास सूचकांक में बिहार सबसे नीचे है। 


दरअसल, तेजस्वी यादव ने महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि महंगाई के मामले में बिहार देश में शीर्ष पर है। देश में सबसे ज्यादा गरीबी बिहार में है। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी भी बिहार में ही है, जबकि अपराध के मामले में तो बिहार पहले से ही सबसे आगे है। 


तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि नीति आयोग के सतत विकास सूचकांक में बिहार सबसे कम है. देश में आय में सबसे कम बिहार है। गरीबी उन्मूलन में सबसे कम बिहार है। भूखमरी से मुक्ति में सबसे कम बिहार ही है। उन्होंने आगे लिखा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और लैंगिक समानता में सबसे कम बिहार है। आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है?


इसके आगे नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि 20 साल से ज्यादा समय से बिहार में बीजेपी-एनडीए की सरकार है। 1𝟎 वर्षों से केंद्र में इनकी डबल इंजन सरकार है। हमारे बीच के 𝟏𝟕 महीनों के सेवाकाल में ही नौकरी-रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में रिकॉर्डतोड़ नियुक्तियां एवं अप्रत्याशित विकास कार्य हुए। लगभग दो दशक बाद भी आखिर और कब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी दूसरों के ऊपर दोष मढ़कर अपनी जिम्मेदारी से भागते रहेंगे। 


उधर, आरजेडी नेता ने कहा कि आखिर देश में सबसे अधिक बिहार में व्याप्त इस रिकॉर्डतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, पलायन, अपराध के जिम्मेदार कौन है? आख़िर कब तक नीतीश कुमार अपनी सत्तालोलुप्ता, स्वार्थपूर्ति व अनैतिक असैद्धांतिक पलटा-पलटी का शिकार बिहार को बनाते रहेंगे। 20 साल से केंद्र में डबल इंजन की सरकार है। हमारे कार्यकाल के 12 महीनों में रिकॉर्ड तोड़ नियुक्तियाँ और रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए।