Hindi News / news / बिहार: अपराधियों ने सोना कारोबारी को मारी गोली, आभूषण से भरा बैग लूटकर...

बिहार: अपराधियों ने सोना कारोबारी को मारी गोली, आभूषण से भरा बैग लूटकर हुए फरार

1st Bihar Published by: Updated Dec 19, 2020, 11:10:38 AM

बिहार: अपराधियों ने सोना कारोबारी को मारी गोली, आभूषण से भरा बैग लूटकर हुए फरार

- फ़ोटो

MADHUBANI: इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है. अपराधियों ने एक सोना कारोबारी को गोली मार दिया है. यह घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र  के बासोपट्टी बाजार की है.

आभूषण भी लेकर भागे

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अपराधियों ने गोली मारने के बाद कारोबारी से आभूषण लूटकर फरार हो गए. आसपास के लोगों ने कारोबारी को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. कारोबारी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. उससे दो गोली लगी है.

बताया जा रहा है कि सोना कारोबारी दुकान से घर जा रहा था. इसके पास बैग में रखा लाखों रुपए काआभूषण था. रास्ते में ही अपराध लूटने लगे. लेकिन इसका जब विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी. इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही दरभंगा में अपराधियों ने करीब 10 करोड़ रुपए का सोना लूट लिया था. इस दौरान एक को गोली मारकर घायल कर दिया था.