1st Bihar Published by: Updated Dec 22, 2020, 9:49:09 AM
- फ़ोटो
MADHUBANI: महिला और उसकी बेटी पर पति ने ही तेजाब फेंक कर हमला कर दिया. दोनों बुरी तरह से झुलस गई है. यह घटना अड़रिया संग्राम ओपी क्षेत्र के अड़रिया गांव की है.
90 प्रतिशत चल चुकी है दोनों
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि किसी तरह से गांव के लोगों ने दोनों को अनुमंडल अस्पताल लाया. यहां पर इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि दोनों 90 प्रतिशत जल चुकी है.
शातिर मंदिर में बना है बाबा
महिला के बेटे ने घटना के बारे में बताया कि उसकी मां पर उसके पिता ने पहले तेजाब फेंका. जब उससे बचाने के लिए बहन गई तो उसपर भी फेंक दिया. आरोपी गांव में ही एक मंदिर में पूजारी बना हुआ है. वह पत्नी की हत्या करना चाहता है. बेटे ने कहा कि मां को एक साल पहले हाथ भी तोड़ दिया था. इस घटना के बारे में पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.