ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

मधुबनी में डबल मर्डर से सनसनी: आम तोड़ने के विवाद में मां-बेटे को कुदाल से काटा

MADHUBANI: मधुबनी में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है। आम तोड़ने के विवाद में कुदाल से काटकर मां-बेटे की हत्या कर दी गयी। घटना भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको पंचायत स्थित झौआ गाँव की

मधुबनी में डबल मर्डर से सनसनी: आम तोड़ने के विवाद में मां-बेटे को कुदाल से काटा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है। आम तोड़ने के विवाद में कुदाल से काटकर मां-बेटे की हत्या कर दी गयी। घटना भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको पंचायत स्थित झौआ गाँव की है। बताया जाता है आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर खूनी संघर्ष में मां-बेटे को कुदाल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुन्दर यादव का पुत्र सरोज यादव अपनी मां रेबनी देवी के साथ सुबह करीब 10 बजे आम के बगीचे में गया था जहां मुन्नर यादव के 20 वर्षीय पुत्र विजय यादव के साथ झगड़ा हो गया। देखते ही देखते यह झगड़ा खूनी खेल में तब्दील हो गया। कुदाल से दोनों मां-बेटे के सिर पर हमला करने लगा। बेटे को बचाने गयी 45 वर्षीय सोनी देवी के ऊपर भी कुदाल से प्रहार किया गया। मां-बेटे पर हमला के बाद बेटे विजय यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


 जबकि मां सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों ने झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया जहाँ चिकित्सक ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सरोज यादव के पिता को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि जमीन का विवाद चल रहा था। आम तोड़ने को लेकर चार पांच दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। 


उसके बाद सरोज यादव अपने पिता के साथ गुजरात से बीती रात घर आया और अगली सुबह विजय यादव और उसके मां को अपने पिता और मां के साथ मिलकर हत्या कर दिया। पुलिस दोनों मां बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेजा है। इस डबल मर्डर के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। 

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट