ब्रेकिंग
पटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमासबसे कम उम्र में इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी; तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ाबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमासबसे कम उम्र में इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी; तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ाबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोप

मधुबनी में अचानक पुल का बीम धंसा, आवागमन प्रभावित

MADHUBANI: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत बेनीपट्टी-हरलाखी जाने वाली मुख्यमार्ग पर बने पुल का पाया अचानक धंस गया है। जिसके कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। बताया जाता है

मधुबनी में अचानक पुल का बीम धंसा, आवागमन प्रभावित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत बेनीपट्टी-हरलाखी जाने वाली मुख्यमार्ग पर बने पुल का पाया अचानक धंस गया है। जिसके कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। बताया जाता है कि बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के धगजरी पंचायत स्थित कमला पुरानी नहर पर तकरीबन 9 लाख रुपए की लागत से इसे 1998 में बनाया गया था। 


पुल का दाहिने तरफ का बीम आज क्षतिग्रस्त होकर करीब दो फीट नीचे धंस गया। बीम के धंसने के कारण पुल का बड़ा हिस्सा ऊपर से कट गया है। जो किसी भी समय गिरकर कमला नदी के पानी में समा सकता है और सायफन पुल ध्वस्त हो सकती है। जिससे आवागमन पूरी तरह बंद होने की संभावना जतायी जा रही है। 


साइफन पुल से रोज दो हजार से अधिक लोग और गाड़ियां गुजरती है। ये पुल धगजरी चौक से आधे किलोमीटर दूर चतरा के रास्ते में चम्पा माई स्थान से भगवती स्थान जाने वाली लगभग दो किलोमीटर की सड़क के मध्य में पुरानी कमला नदी बहती है। लोगों के जरुरत को देखते हुए तत्कालीन बिस्फी के विधायक स्वर्गीय रामचंद्र यादव के एच्छिक कोष से तकरीबन 9 लाख रुपए की लागत से एक दर्जन ह्यूम पाइप के सहारे उक्त साइन पुल का निर्माण कराया था। 


वर्तमान मे इस नहर को देवपुरा गांव के निकट बछराजा नदी से जोड़ दिया गया। वही बताया जा रहा है कि  सायफन पुल के नजदीक से अवैध रूप से मिट्टी काट लिए जाने से पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। पुल के नीचे गहरा गड्ढा हो गया है। ऐसे में पानी की दबाव को पुल झेल नहीं हो पा रही है यह कभी भी नदी में समां सकती है। लोगों ने नाम नहीं बताने के शर्त पर बताया है कि पुल के नीचे अवैध रूप से मिट्टी काटे जाने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दिया गया था लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण अवैध मिट्टी का खनन होता रहा। पुल के महत्व को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल निर्माण कराने की मांग की है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स