ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

MADHEPURA: भूमि विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, शरीर में दागी गई 6 गोलियां

MADHEPURA: बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जमीन को लेकर हत्या जैसी वारदातें सामने आ रही है। ताजा मामला मधेपुरा का है जहां

MADHEPURA: भूमि विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, शरीर में दागी गई 6 गोलियां
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जमीन को लेकर हत्या जैसी वारदातें सामने आ रही है। ताजा मामला मधेपुरा का है जहां 16 कट्ठा जमीन के लिए एक किसान की हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गंगौरा गांव की है। मृतक की पहचान मोहनपुर गंगौरा वार्ड निवासी बादल महतो के 62 वर्षीय बेटे रामसागर महतो के रूप में हुई है। मृतक के बेटे मिथिलेश ने बताया कि सोमवार की सुबह 6 बजे पिता मवेशियों के लिए चारा लाने गये थे तभी पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। अपराधियों ने सीना, सिर, मुंह और पेट में कुल 6 गोलियां मारी जिसके बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। 


मृतका के बेटे ने यह भी बताया कि गांव के ही विद्यानंद महतो के साथ उनके पिता का 16 कट्ठा जमीन को लेकर पिछले 6 साल से विवाद चल रहा था। बेटे ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा भी बरामद किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और जो भी दोषी होंगे उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।