ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

मदरसा से हथियार और कारतूस बरामद, मदरसा संचालक ने कहा- बालू माफिया ने उसे फंसाया

BANKA: बांका के एक मदरसा से पुलिस ने 4 देसी कट्टा और 8 गोली बरामद किया है। मदरसा संचालक पर केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वही मदरसा संचालक इसे बालू माफिया की साज

मदरसा से हथियार और कारतूस बरामद, मदरसा संचालक ने कहा- बालू माफिया ने उसे फंसाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BANKA: बांका के एक मदरसा से पुलिस ने 4 देसी कट्टा और 8 गोली बरामद किया है। मदरसा संचालक पर केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वही मदरसा संचालक इसे बालू माफिया की साजिश बता रहा हैंं। मदरसा से हथियार और कारतूस बरामद होने से इलाके के लोग भी सकते में हैं।  


धोरैया पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद सन्हौला-धोरैया मुख्य मार्ग पर स्थित करहरिया जामिया अरबिया तालीमुल कुरान मदरसा में छापेमारी कर पुलिस ने 4 देसी कट्टा और 8 कारतूस बरामद किया। धोरैया थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने खुद बताया कि मिली सूचना के आधार पर मदरसा में छापेमारी की गयी जहां से यह अवैध हथियार बरामद किया गया।


 पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सूचना देने वाले व्यक्ति को मदरसा में हथियार होने की जानकारी कैसे मिली। पुलिस ने मदरसा के संचालक के खिलाफ धोरैया थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। वही मदरसा के संचालक मो. फजीरुद्दीन ने इसे साजिश करार दिया है। फजीरुद्दीन ने बताया कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। 


मदरसा के संचालक ने बताया कि वह पहले महादे एनक्लेव बालू घाट का मुंशी रह चुका है। उसे बालू घाट की देखरेख का जिम्मा कंपनी ने दिया था। अभी करहरिया, बलमचक, फत्तूचक बालू घाट से बालू का अवैध उठाव बंद है। मदरसा के बगल में ही गेरुआ नदी है जहां से सरकारी आदेश के बाद बालू घाट बंद होने पर भी बालू माफिया चोरी छिपे बालू का उठाव करते थे। 


ऐसे में यदि कोई बालू खनन करता था तो वह इसकी जानकारी पुलिस को देता था। इसी को लेकर बहुत दिनों से उसे धमकी मिल रही थी। बालू माफिया उन्हें तंग तबाह करने के लिए तरह-तरह की योजना बना रहे थे। बालू माफिया कहता था कि दारू और बम मदरसा में रखकर मौलवी साहब को फंसा देंगे और यही काम किया। फजीरुद्दीन ने थाने के बड़ा बाबू को भी इसकी सूचना दी थी। लेकिन उस वक्त बड़ा बाबू ने कहा था कि कोई तरह का बात होगा तो हम हैं ना।