ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

मदरसा का मतलब आतंक का अड्डा ! बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ... बुर्क़ा की आड़ में हो रहा गलत काम

MUZAFFARPUR : बिहार के छपरा मे मदरसे के पास बम विस्फोट मामले में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह के इस बयान से एक बार फिर सूबे की राजनीति काफी गर्

मदरसा का मतलब आतंक का अड्डा ! बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ... बुर्क़ा की आड़ में हो रहा गलत काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के छपरा मे मदरसे के पास बम विस्फोट मामले में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह के इस बयान से एक बार फिर सूबे की राजनीति काफी गर्म हो करने वाली है। गिरिराज सिंह ने साफ़ -साफ़ लहजे में कहा है कि सूबे का मदरसा आतंक का अड्डा बनता जा रहा है। इस हादसा उसका सबसे बड़ा उदाहरण है। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि, मैं बार बार कह रहा हूं की बिहार का मदरसा आतंक का अड्डा है और छपरा की घटना उसका एक उदाहरण है। एक बार नहीं कई बार यह साबित हो चुका है। छपरा की घटना ने इसे और भी पुख्ता कर दिया है। लेकिन, कांग्रेस और लालू यादव को तुष्टिकरण का चस्मा लगा हुआ है। इसलिए कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। गिरिराज सिंह ने कहा कि बुरके की आड़ में बोगस वोटिंग हो रही है। इस पर रोक लगना चाहिए।


दरअसल, छपरा के गरखा थाना के मोतीराजपुर गांव मे स्थित मदरसा में बुधवार की शाम विस्फोट हुआ। पहले इस घटना को सिलेंडर विस्फोट बताकर मामले को दबाने की कोशिश की गयी। घटना में मदरसे के मौलवी और एक छात्र घायल हो गए। इलाज के दौरान मौलवी की मौत के बाद मामला सुलग गया। जांच में पता चला कि बम बनाते समय विस्फोट हुआ जिसमें मौलवी साहब की जान चली गई। वहीं, इस घटना में जख्मी बच्चे का इलाज पटना में चल रहा है। वह मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है और मदरसा में रह कर पढ़ाई करता है। 


उधर, इस मामले में जेडीयू ने  कार्रवाई की बात कही है तो महागठबंधन ने आपत्ति जताई है। आरजेडी प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने कहा है बीजेपी इस पर बेवजह की राजनीति कर रही है। जदयू ने कहा कि ऐसी घटनाओं की आड़ में कौन लोग है और इसके पीछे उनका मकसद क्या है इसकी जांच करवाई जायेगी और इस मामले में पुलिस अपना कमा कर रही है।