ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

मदरसा अध्यक्ष के शराब पीने का वीडियो हुआ वायरल, मदरसा कमेटी में मची खलबली

DARBHANGA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए करीब पांच साल हो गये लेकिन आज भी चोरी छिपे शराब की बिक्री जारी है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि आए दिन जो मामले सामने आ रहे है उसे देखकर यह

मदरसा अध्यक्ष के शराब पीने का वीडियो हुआ वायरल, मदरसा कमेटी में मची खलबली
Santosh Singh
4 मिनट

DARBHANGA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए करीब पांच साल हो गये लेकिन आज भी चोरी छिपे शराब की बिक्री जारी है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि आए दिन जो मामले सामने आ रहे है उसे देखकर यह कहा जा सकता है।शराब पीने और बेचने वालों की गिरफ्तारी की खबर आए दिन सामने आ रही है। होली पर्व और पंचायत चुनाव को लेकर शराब तस्कर भी इन दिनों एक्टिव हो गये है लेकिन पुलिस की तत्परता से पकड़े भी जा रहे है। हाल ही में पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम नें नालंदा, पटनासिटी, नवादा, सिवान, औरंगाबाद सहित कई जगहों पर संयुक्त कार्रवाई की और भारी मात्रा में शराब की खेप को बरामद किया साथ ही शराब माफिया को भी गिरफ्तार किया है। बिहार में शराबबंदी कानून कड़ाई से लागू हो इसे लेकर कार्रवाई की जा रही है। फिर भी शराब से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा के किलाघाट स्थित मदरसा हमीदिया के अध्यक्ष मो. फकरे आलम से जुड़ा है। फखरे आलम का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मो. आलम शराब का सेवन करते दिख रहे हैं। हालांकि फस्ट बिहार झारखंड वायरल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 




गौरतलब है कि बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना ने हाल ही में दरभंगा के मदरसा हमीदिया की कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया था। जिसमें मो. फखरे आलम को अध्यक्ष बनाया गया था वही मो. सिगबतुल्लाह को कमेटी का सदस्य बनाया गया। बताया जा रहा है कि मदरसा की पुरानी कमेटी और नई कमेटी के बीच टकराव चल रहा शायद इसी को लेकर वीडियो को वायरल किया गया है। मों. फकरे आलम के इस वीडियो पर नई कमेटी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। फस्ट बिहार झारखंड इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 



बिहार में शराबबंदी को लेकर सदन में विपक्ष भी हमलावर है और आए दिन इसे लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे है। खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शराबबंदी को लेकर सदन के अंदर और बाहर सवाल उठा रहे हैं। बावजूद इसके शराब की बिक्री और इसका सेवन जारी है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी पुष्टि फस्ट बिहार झारखंड नहीं करता। यह वीडियो दरभंगा के किलाघाट स्थित मदरसा हमीदिया का बताया जा रहा है जहां अध्यक्ष मो. फखरे आलम शराब पीते नजर आ रहे है। यह तस्वीर मदरसा की है या कही और की इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद मदरसा कमिटी में खलबली जरूर मच गयी है। इस वीडियो के वायरल होने से लोगों में चर्चा का बाजार भी गर्म है। इस संबंध में मदरसा का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा हैं। फस्ट बिहार झारखंड वायरल हुए इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।