Manrega Yojna Bihar: एक दर्जन से अधिक पंचायत सेवकों पर फर्जीवाड़े का आरोप, अब होगी कार्रवाई Cricket: टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप 3 में इंग्लैंड के 2 बल्लेबाज शामिल INDvsENG: रुट के शतक से द्रविड़ को नुकसान, जयवर्धने और स्मिथ जैसे दिग्गज भी रह जाएंगे पीछे Bihar News: गाद प्रबंधन नीति से बाढ़ मुक्त होगा बिहार, गंगा-कोसी नदियों में नियंत्रण विधि जल्द होगी शुरू Bihar News: रील्स बनाकर 'हीरो' बनना युवकों को पड़ा भारी, गाड़ी के उड़े परखच्चे; चारो अस्पताल में भर्ती Bihar Pension Scheme: बिहारवासियों को CM नीतीश की बड़ी सौगात, 1.11 करोड़ लोगों के खाते में भेजे गए ₹1227 करोड़ Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, सभी वर्गों के उत्थान के लिए शुरु होगी नई योजनाएं Bihar News: बिहार के इन B.Ed कॉलेजों में दाखिले पर प्रतिबंध? लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल Bihar News: हत्या और लूट कांड के 3 कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूट की रकम बरामद Bihar Crime News: पटना में क्रिकेट खेलने के दौरान छात्र को मारी गोली, आरोपियों की तलाश जारी
1st Bihar Published by: Updated Sun, 20 Feb 2022 03:31:57 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में नर जिराफ भीमा और मादा शांति ने शिशु जिराफ को जन्म दिया है। इसके साथ ही अब पटना जू में जिराफों की संख्या बढ़कर 6 हो गयी है। पहले देश में सबसे अधिक जिराफ मैसूर में थी। मैसूर में कुल जिराफ की संख्या 6 थी। अब पटना भी जिराफों की संख्या मैसूर जू के बराबर हो गयी है। जिराफ शिशु के जन्म के बाद अब पटना जू में भी इसकी संख्या छह हो गयी है। जिराफ शिशु के जन्म के बाद यह जू में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
जिराफ शिशु के जन्म लेने से वन्य प्रेमियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। इस बात की जानकारी मिलते ही लोग शांति, भीमा और जिराफ के बच्चे को देखने के लिए जू में पहुंच गये। लोगों ने जिराफ के बच्चे को मां के साथ उछल-कूद करते देखा। शिशु जैविक उद्यान में यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बता दें की पटना जू में अफ्रीकी नस्ल के जिराफ हैं। देश में मैसूर चिड़ियाघर में सबसे अधिक 6 जिराफ हैं। अब संजय गांधी जैविक उद्यान पटना में उसके बराबर जिराफ की संख्या हो गयी है।
अमेरिका के सेंट डियागो जू से 3 शिशु जिराफ 12 जुलाई 2006 को गिफ्ट में मिले थे। इनमें दो मादा सृष्टि व शांति और एक नर विकास नाम का जिराफ आया था। जिसमें सृष्टि और विकास की मौत पटना जू में हो गई थी। मादा जिराफ शांति अकेली बची थी। नर जिराफ की मौत के बाद प्रजनन पर ब्रेक लग गया था। मैसूर जू से भीमा नामक नर जिराफ को लाने के बाद पुन: प्रजनन शुरू हुआ है। अब बीते शनिवार को मादा जिराफ शांति ने शिशु को जन्म दिया। इसके साथ ही अब पटना जू में जिराफ की संख्या 6 हो गयी है।