ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

मां ने किया रिश्तों का कत्ल: अपने हाथों ले ली 3 मासूम की जान

DESK: पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कभी भी कुमाता नहीं हो सकती। यह बात सभी जानते हैं लेकिन इसके ठीक विपरित एक मामला उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के फफुंद थाना क्षेत्र में सामने

मां ने किया रिश्तों का कत्ल: अपने हाथों ले ली 3 मासूम की जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कभी भी कुमाता नहीं हो सकती। यह बात सभी जानते हैं लेकिन इसके ठीक विपरित एक मामला उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के फफुंद थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां कलयुगी मां ने बड़े ही बेरहमी पूर्वक अपने कलेजे के टुकड़ों का कत्ल कर दिया। एक साथ तीन बच्चों की जान उसने अपने हाथों ले ली। ऐसा करते उसका हाथ भी नहीं कांपा। दिल को दहला देने वाली इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं। पूरे क्षेत्र में इसी घटना की चर्चा हो रही है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका पता अभी नहीं चल सका है।


बताया जाता है कि प्रियंका अपने चार बच्चों के साथ केशमघाट स्थित नदी पर नहाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उसने अपने तीन बच्चों को पानी में डूबोकर मार डाला। पहले दो मासूम बच्चों की जान ले ली फिर अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को गहरे नदी में फेंक दिया। वही चौथे 8 साल के बच्चे की जान किसी तरह बच गयी। मां की करतूत को देख वह वहां से भागा और अपनी जान बचायी। 


जिसके बाद बच्चे ने इलाके के लोगों को बताया कि कैसे उसकी मां ने उसके भाई बहन को जान से मार डाला। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया और नदी से तीनों बच्चों की लाश को बरामद किया। महिला ने अपने हाथों अपने कलेजे के टुकड़ों को क्यों मारा इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। इलाके में इस घटना की चर्चा खूब हो रही है।