ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

मां ने पहले 6 महीने की बच्ची के गले की हड्डी तोड़कर मार डाला..फिर ढाई साल के बेटे का बेरहमी से कर दिया कत्ल

CHANDIGARH: कहते हैं मां की गोद में उसके बच्चे सबसे ज्यादा सुरक्षित होते हैं. कहावत ये भी है कि बेटा भले कलयुगी हो जाए...लेकिन एक मां कभी 'कुमाता' नहीं हो सकती. लेकिन

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

CHANDIGARH: कहते हैं मां की गोद में उसके बच्चे सबसे ज्यादा सुरक्षित होते हैं. कहावत ये भी है कि बेटा भले कलयुगी हो जाए...लेकिन एक मां कभी 'कुमाता' नहीं हो सकती. लेकिन तब क्या हो जब जन्म देने वाली एक मां खुद अपने दो मासूम बच्चों की कातिल बन जाए और अपने जिगर के टुकड़ों को बेरहमी से मार दे.


गले की हड्डी तोड़कर बच्ची का कत्ल करने का आरोप

हैरान कर देने वाली ये घटना चंडीगढ़ की है. अपने ढाई साल के बेटे की हत्या करने की आरोपी महिला पर अब अपनी 6 माह की बेटी की हत्या का भी आरोप लगा है. 26 जनवरी को ढाई साल के बच्चे की हत्या के बाद गिरफ्तार की गई महिला पर आरोप है कि उसने दिसंबर महीने में अपनी 6 महीने की बच्ची को भी मार दिया था. ख़बरों के मुताबिक, महिला ने बच्ची को दूध पिलाने के बहाने गोद में लिया था और फिर गले की हड्डी तोड़कर उसकी हत्या कर दी थी. 


ढाई साल के बेटे के मर्डर का भी आरोप

26 जनवरी के दिन अपने ढाई साल के बेटे दिव्यांशु के मुंह में दस्ताना ठूंसकर हत्या के मामले में पुलिस ने रूपा वर्मा नाम की महिला को अरेस्ट किया था. दिव्यांशु की मौत के मामले की जांच कर रही पुलिस ने जब दिसंबर में हुई 6 महीने की बच्ची की हत्या की घटना की तफ्तीश की तब चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी मां से पूछताछ की और मासूम कोमल के शव को कब्र से निकलवाकर उसका पोस्टमॉर्टम करवाया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के गले की हड्डी टूटने की बात सामने आई है.


बिहार का रहने वाला है दशरथ

महिला का पति दशरथ मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ के पास बुड़ैल में रहकर इलेक्ट्रिशियन का काम रहता है. दशरथ की शादी साल 2016 में रूपा नाम की महिला से हुई थी. उसका ढाई साल का एक बेटा और 6 महीने की बेटी थी. पति-पत्नी के अक्सर झगड़ा होता था. आशंका है कि झगड़े के कारण ही रूपा ने अपने बच्चों का कत्ल कर दिया.


टैग्स