ब्रेकिंग
बिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यूबेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यूबेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गए

LPG Cylinder: त्योहारों से पहले आम लोगों को महंगाई का झटका, इतने रुपए महंगा हो गया LPG सिलेंडर

DESK: त्योहारों से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। नवरात्रि से ठीक पहले तेल कंपनियों ने गैस की कीमतों मे बढ़ोतरी कर दी है। 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 4

LPG Cylinder: त्योहारों से पहले आम लोगों को महंगाई का झटका, इतने रुपए महंगा हो गया LPG सिलेंडर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: त्योहारों से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। नवरात्रि से ठीक पहले तेल कंपनियों ने गैस की कीमतों मे बढ़ोतरी कर दी है। 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 48.50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है। 1 अक्टूबर से नया रेट पूरे देश में लागू हो गया।


हालांकि राहत की बात है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। सिर्फ ब्लू कलर वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं लेकिन इसका असर बाहर खाना खाने वाले लोगों की जेब पर पड़ेगा। सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट, होटल और ढाबे पर खाना खाना महंगा पड़ सकता है।


अक्टूबर महीने को मिलाकार देखें तो पिछले तीन महीने में सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है जबकि घरेलू सिलेंडर के रेट पहले की तरह ही है। इससे पहले अगस्त और सितंबर महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। तेल कपनियों ने सितंबर में कमर्शियल सिलेंडर पर 39 रुपए जबकि अगस्त में 8-9 रुपए की बढ़ोतरी की थी।


नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर 1691.50 रुपए से बढ़कर 1740 रुपए हो गए हैं वहीं कोलकाता में 1802.50 रुपए से बढ़कर 1850.50 रुपए, मुंबई में अब कमर्शियल सिलेंडर 1692 रुपए में मिलेंगे जबकि चेन्नई में 19 किलोग्राम का सिलेंडर का दाम 1903 रुपए हो गए हैं।