ब्रेकिंग
राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर

लव जिहाद के विवाद पर आगबबूला हुईं भोजपुरी सिंगर देवी, मुस्लिम लड़के के साथ शादी से की इनकार, बोली - ये मेरा निजी मामला है

PATNA : भोजपुरी इंडस्ट्री से इन दिनों एक नया विवाद सामने आया है. बुधवार से एक फेसबुक पर फोटो के साथ एक पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि भोजपुरी की मशहूर सि

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : भोजपुरी इंडस्ट्री से इन दिनों एक नया विवाद सामने आया है. बुधवार से एक फेसबुक पर फोटो के साथ एक पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि भोजपुरी की मशहूर सिंगर देवी ने एक मुस्लिम युवक से शादी रचा ली. यह विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले पर देवी को सामने आकर अपनी बात कहनी पड़ी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी बात फैंस के सामने रखी.  इस झूठे खबर को लेकर देवी वीडियो में काफी आगबबूला होती हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने कहा कि किसी से भी शादी रचाना मेरा निजी मामला है. 


फेसबुक लाइव कर देवी ने अपनी बात अपने फैंस के सामने रखी. उन्होंने कहा कि गौरव चौहान नाम के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लिखा कि मेरी शादी एक मुस्लिम लड़के से हो गई है, लेकिन यह झूठ है. सबसे बड़ी बात तो ये है कि मेरी शादी किसी से हुई ही नहीं है. ऐसे में कोई सवाल ही नहीं उठता कि मेरी शादी किसी मुस्लिम लड़के या हिन्दू लड़के से हुई है.

लव जिहाद के विवाद पर आगबबूला हुईं भोजपुरी सिंगर देवी, मुस्लिम लड़के के साथ शादी से की इनकार, बोली - ये मेरा निजी मामला है


देवी ने इस वीडियो में अपनी शादी को निजी मामला बताते हुए कहा कि आखिर गौरव चौहान कौन होता है. मुझे बताने वाला कि मैं किससे शादी करूं या नहीं करूं. देवी ने कहा कि गौरव ने कुछ फोटो मेरे फेसबुक पोस्ट से लिया है. हाल ही में, मैं अपने एक मित्र के साथ दुबई गई थी. वहां के पारंपरिक परिधान में हम दोनों ने मेमरी के लिए कुछ तस्वीरें ली. जिसमें हम दोनों ने मुस्लिम धर्म से जुड़ा लिबास पहना है. उसी फोटो को आधार मानकर विवाद खड़ा किया जा रहा है. जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है. तरह-तरह की चर्चाओं का देवी ने सोशल साइट पर आकर खंडन किया.