ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

लूटेरी दुल्हन से शादी रचा रहा था पुलिसवाला, थाने की टीम ने पूरे परिवार के साथ किया गिरफ्तार

DESK : 'डॉली की डोली' फिल्म आपने देखी होगी. ठीक इसी फिल्म की एक कहानी हकीकत में सामने आई है. एक लुटेरी दुल्हन को पुलिसवालों ने उसके नकली परिवार के साथ धर दबोचा. शादी क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : 'डॉली की डोली' फिल्म आपने देखी होगी. ठीक इसी फिल्म की एक कहानी हकीकत में सामने आई है. एक लुटेरी दुल्हन को पुलिसवालों ने उसके नकली परिवार के साथ धर दबोचा. शादी करवाकर लूट को अंजान देने वाले इस गिरोह का पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश किया है. पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद यह कामयाबी हाथ लगी. 


घटना मध्य प्रदेश के बड़वानी थाना इलाके की है. जहां एक शख्स ने पुलिस में शिकायत की थी कि बड़वानी गांव की रहने वाली एक लड़की से उनके बेटे की शादी हुई थी और शादी के बाद लड़की घर के गहने और कैश रुपये लेकर फरार हो गई. पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की. पुलिस ने खुद को दूल्हे का परिवार बताकर रिश्ते के लिए फोन किया. लूटेरी दुल्हन का परिवार शादी को लेकर मिलने के लिए तैयार हो गया. जैसे ही लूटेरी दुल्हन का गैंग मिलने के लिए आया.  इस दौरान पहले से जाल बिछाकर बैठी पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत उसके पूरी गैंग को पकड़ लिया.


पुलिस की इस तरकीब के कारण लूटेरी दुल्हन की पूरी गैंग सलाखों के पीछे पहुंच गई. पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि इससे पहले भी यही गैंग इस तरह से 2 शादियां करवाकर लूट की घटना को अंजाम दे चुका है. गिरफ्त में आए आरोपियों ने बताया कि वो किरण को हर बार दुल्हन बनाते थे और शिकार से उसकी शादी करवा देते थे. शादी की रात वो गहने और कैश रुपये लूटकर फरार हो जाती थी. इस वारदात में उसकी मां, एक अन्य महिला और गिरोह के मुखिया वीरू को पुलिस ने पकड़ लिया है. 

टैग्स