ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

कल से होगी संसद सत्र की शुरुआत : पहले दिन पीएम मोदी समेत 280 सांसद लेंगे शपथ

DELHI : केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद कल से 18वीं लोकसभा के सत्र की शुरुआत हो जाएगी। सुबह 11 बजे से लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी। पहले दिन पीएम मोदी समेत कुल 280 सांसदों को शप

कल से होगी संसद सत्र की शुरुआत : पहले दिन पीएम मोदी समेत 280 सांसद लेंगे शपथ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद कल से 18वीं लोकसभा के सत्र की शुरुआत हो जाएगी। सुबह 11 बजे से लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी। पहले दिन पीएम मोदी समेत कुल 280 सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर भर्तहरि महताब पीएम मोदी और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों को बतौर सांसद शपथ दिलाएंगे। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी।


पहले दिन 24 जून को कुल 280 सांसद शपथ लेंगे। दूसरे दिन 25 जून को शेष 264 सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। तीसरे दिन 26 जून को लोकसभा के नए स्पीकर का चुनाव होगा। जबकि 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनो की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। वहीं 28 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन में चर्चा कराई जाएगी। हालांकि इस दौरान हंगामे के भी आसार हैं। नीट पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष सदन में सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।


राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी दो जुलाई को लोकसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद तीन जुलाई को राज्यसभा में प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। लोकसभा चुनाव के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के कटक से बीजेपी सांसद भर्तुहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। जबकि स्पीकर के चुनाव तक उनकी सहायता के लिए अन्य सांसदों को भी जिम्मेवारी सौंपी गई है। बता दें कि लोकसभा में स्पीकर का पद बीजेपी को जबकि डिप्टी स्पीकर का पद एनडीए के सहयोगी दलों में से किसी एक दो दिए जाने की संभावना है।