ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, फैसले को दी चुनौती

DELHI: पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकसभा से सदस्यता खत्म होने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। महुआ ने संसद सदस्यता खत्म होने

लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, फैसले को दी चुनौती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकसभा से सदस्यता खत्म होने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। महुआ ने संसद सदस्यता खत्म होने के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट याचिका दाखिल की है। महुआ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए एथिक्स कमेटी की सिफारिश और लोकसभा से उनकी सदस्यता रद्द करने के लिए पारित किए गए प्रस्ताव को गलत बताया है।


दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया था कि वे लोकसभा में बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी की ओर से सवाल पूछने के लिए पैसे लेती हैं। सांसद की शिकायत पर लोकसभा की एथिक्स कमेटी इस पूरे मामले की जांच की। एथिक्स कमेटी ने शुक्रवार को शीतकालीन सत्र के दौरान अपनी रिपोर्ट सदन में रखा। एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों को सही बताया और उनकी सदस्यता रद्द करने की शिफारिश लोकसभा स्पीकर से की।


एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में चर्चा कराई गई। एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद वोटिंग हुई। वोटिंग के बाद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट को लोकसभा ने स्वीकार कर लिया और उनकी सदस्यता को रद्द कर दी थी। लोकसभा स्पीकर के फैसले को चुनौती देते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर जल्द ही सुनवाई शुरू हो सकती है।