ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 5 सीटों पर मतदान जारी : दोपहर 1 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग

PATNA : देशभर के 11 राज्यों में कुल 93 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। बिहार की भी पांच सीटों पर वोटिंग चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 5 सीटों पर मतदान जारी : दोपहर 1 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : देशभर के 11 राज्यों में कुल 93 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। बिहार की भी पांच सीटों पर वोटिंग चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में दोपहर 1 बजे तक औसत 36.96 फीसदी वोटिंग हुई है।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, झंझारपुर में दोपहर 1 बजे तक 34.94 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि सुपौल में 1 बजे तक 38.58 प्रतिशत, अररिया में  37.09 फीसदी, मधेपुरा में 36.84 फीसदी और खगड़िया लोकसभा सीट पर 1 बजे तक 36.02 फीसदी वोटिंग हुई है। सभी पांच सीटों पर दोपहर 1 बजे तक औसत कुल 36.69 फीसदी वोटिंग हुई है।


पिछले दो चरण के चुनाव के वनिस्पत तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान मौसम मेहरबान हुआ है। सुहाने मौसम के बीच बड़ी संख्या में वोरर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। ऐसे में तीसरे चरण के चुनाव में पिछले दो चरणों के चुनाव से अधिक वोटिंग होने की संभावना है। मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशान न हो इसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सभी तरह के जरूरी इंतजाम किए गए हैं।