ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

लोकसभा चुनाव : बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी, जानिए.. दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत

PATNA : देशभर के 11 राज्यों में कुल 93 लोकसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग चल रही है। राज्य निर्वाचन आय

लोकसभा चुनाव : बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी, जानिए.. दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : देशभर के 11 राज्यों में कुल 93 लोकसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की पांच लोकसभा सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में दोपहर 3 बजे तक औसत 46.69 फीसदी वोटिंग हुई है।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, झंझारपुर में दोपहर 3 बजे तक 42.94 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि सुपौल में 3 बजे तक 48.36 प्रतिशत, अररिया में 3 बजे तक 48.98 फीसदी, मधेपुरा में 46.59 फीसदी और खगड़िया लोकसभा सीट पर 3 बजे तक 46.65 फीसदी वोटिंग हुई है। पांच सीटों पर दोपहर 3 बजे तक औसतन कुल 46.69 फीसदी वोटिंग हुई है।


बता दें कि तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान मौसम मेहरबान हुआ है। सुहाने मौसम के बीच बड़ी संख्या में वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। ऐसे में तीसरे चरण के चुनाव में पिछले दो चरणों के चुनाव से अधिक वोटिंग होने की संभावना है। मतदाताओं को कोई परेशान न हो इसको लेकर आयोग की तरफ से सभी तरह के जरूरी इंतजाम किए गए हैं।