ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट, जांच के दौरान एक शख्स के झोले से मिले 22.66 लाख कैश और डेढ़ किलो चांदी

ARARIA : लोकसभा चुनाव में धन-बल के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से सख्त दिख रहा है। आयोग के निर्देश पर पुलिस वाहनों की सघन जांच अभियान चलाई जा रही है। वाहन जांच के दौर

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट, जांच के दौरान एक शख्स के झोले से मिले 22.66 लाख कैश और डेढ़ किलो चांदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA : लोकसभा चुनाव में धन-बल के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से सख्त दिख रहा है। आयोग के निर्देश पर पुलिस वाहनों की सघन जांच अभियान चलाई जा रही है। वाहन जांच के दौरान अररिया में पुलिस और प्रशासन की टीम ने करीब 22 लाख से अधिक कैश और डेढ़ किलो चांदी के साथ एक शख्स को हिरासत में ले लिया है। 


दरअसल, अररिया-फारबिसगंज थानाक्षेत्र के सुभाष चौक के पास लोकसभा चुनाव को लेकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 22 लाख, 66 हजार, 730 रुपये कैश और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात के साथ हिरासत में ले लिया। सोमवार की शाम सुभाष चौक पर वाहनो की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में झोला लेकर गुजर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोककर जब उसके झोले की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में कैश और चांदी के जेवरात मिले हैं।


पूरे मामले पर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति सुपौल जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार का रहने वाला गौतम स्वर्णकार है। डेढ़ किलो चांदी के जेवरात की कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपये बताई जाती है। एसपी अमित रंजन के निर्देश पर एफएसटी और फारबिसगंज थाना पुलिस की ओर से वाहनों की जांच की जा रही है। इसी उसके झोले से 22 लाख से अधिक कैश और चांदी बरामद की गई है।