ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा EC, इस दिन बिहार आ रहे मुख्य चुनाव आयुक्त

PATNA: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, इसको लेकर गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले सभी राज्यों के दौरे का प्लान बनाया है

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा EC, इस दिन बिहार आ रहे मुख्य चुनाव आयुक्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, इसको लेकर गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले सभी राज्यों के दौरे का प्लान बनाया है। चुनाव आयोग की टीम सभी राज्यों में जा-जाकर लोकसभा चुनाव से जुडी तैयारियों की समीक्षा करेगी। चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की पूरी टीम बिहार पहुंचने वाली है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की टीम आगामी 19 फरवरी को बिहार दौरे पर आ रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की पूरी टीम तीन दिनों कर बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगी। आयोग की टीम में चुनाव आयुक्त अनुपचंद्र पांडेय और अरूण गोयल समेत आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे। 


चुनाव आयोग ने अपने टीम के दौरे की खबर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजी है।तीन दिवसीय दौरे के दौरान टीम 20-21 फरवरी को राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, आलाधिकारियों एवं जिलों के डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी एसपी के साथ तैयारियों के समीक्षा करेगी। पहले दिन आयोग की टीम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी। इसके साथ ही आयोग की टीम बिहार के डीजीपी और सभी डीएम-एसपी के साथ बैठक करेगी।